Image Slider

Last Updated:

Nikita Rawal on Ranbir Kapoor as Ram: एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर के ‘रामायण’ में राम बनने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने रणबीर के बीफ वाले बयान को आधार बनाकर मेकर्स पर भी निशाना साधा और फिल्म के बॉयकॉट की मांग की.

Zoom

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ इस साल की सबसे मेगा बजट फिल्मों में से एक हैं. जबसे ट्रेलर रिलीज हुआ है, इसे लेकर जमकर प्रतिक्रियाएं भी सामने आ रही है. साथ ही साथ ‘रामायण’ को लेकर विवाद भी होता दिख रहा है. अब एक एक्ट्रेस ने रणबीर कपूर के राम बनने पर सवाल उठाए हैं. उन्होंने एक्टर के पुराने बीफ वाले बयान को आधार बनाकर ये बात कही है.

इससे पहले श्री रामलीला महासंघ ने भी ‘रामायण’ के मेकर्स को चेतावनी देते हुए कहा था कि वह रिलीज से पहले उनके लिए इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग रखे. अगर सनातन संस्कृति से कोई छेड़छाड़ पाई गई तो वह विरोध प्रदर्शन करेंगे.

बीफ खाने वाला राम नहीं बन सकता: निकिता रावल
Bollywood Mascot के साथ बातचीत में एक्ट्रेस निकिता रावल ने रणबीर कपूर के राम बनने पर आपत्ति जताई है. उन्होंने इंटरव्यू में कहा कि वह प्रभु राम के लिए सही चॉइस नहीं हैं. जो इंसान बीफ खाता हो, वह कैसे ये रोल प्ले कर सकता है. ये तो हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ है. निकिता रावल ने कहा:

यह कैरेक्टर रणबीर कपूर के लिए तो बिल्कुल नहीं होना चाहिए. जो शख्स पब्लिकली कह चुका है कि वह बीफ खाता है. सोचिए वह कितना घटिया और कैरेक्टरलेस इंसान है. आपको क्या लगता है ऐसे इंसान को प्रभु राम का रोल कभी समझ पाएगा?

मेकर्स पर भी बोला हल्ला
निकिता रावल ने रणबीर कपूर की कास्टिंग को लेकर मेकर्स पर भी हल्ला बोला. उन्होंने कहा, ‘जो इंसान बीफ खाने के बारे में खुलेआम कह चुका है. वह अगर ऐसा रोल निभाए तो ये तो राम की आस्था और भावनाओं व चरित्र का अपमान है.’ इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने तो हिंदू संगठनों को भी चेताया कि आखिर वह इस मुद्दे पर चुप क्यों हैं.

निकिता रावल ने की बॉयकॉट की मांग
निकिता रावल ने इंटरव्यू में सबकी चुप्पी पर बात करते हुए कहा कि कोई बेशक कुछ न कहे. लेकिन वह ऐसे घटिया इंसान के बारे में कहती रहेंगी. उन्होंने मांग की कि रणबीर कपूर को तो माफी भी मांगनी चाहिए. क्योंकि ये कोई पर्सनल बात नहीं है. ये करोड़ों लोगों की आस्था का सवाल है. जितना जरूरी रोल प्ले करना है उतना ही जरूरी लोगों की भावनाओं का सम्मान भी करना है. निकिता रावल ने तो ये भी कहा कि इसका बॉयकॉट करना चाहिए. वह हैशटैग बॉयकॉट चलाती रहेंगी.

About the Author

authorimg

VarshaSenior Sub Editor

वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||