Ravi Kishan Daughter Rivva Kishan ridiculously Trolls Him: क्या बेटी ही बन गई पापा रवि किशन की सबसे बड़ी ट्रोलर? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे रवि किशन के मीम ट्रेंड में अब उनकी बेटी रीवा किशन ने भी मजेदार अंदाज में एंट्री मार दी है. एक छोटी-सी इंस्टाग्राम रील ने मिनटों में लाखों लोगों का ध्यान खींच लिया और फैंस हंसते-हंसते लोटपोट हो गए. आखिर वीडियो में ऐसा क्या है और क्यों लोग इसे रवि किशन के सबसे मजेदार मीम्स में से एक बता रहे हैं? चलिए बताते हैं…
रीवा किशन की पापा रवि के साथ ये रील काफी वायरल हो रही है.
वीडियो में रवि किशन एक नकली लाल रंग के टेलीफोन बूथ के अंदर फोन पर बात करते हुए नजर आते हैं. वहीं, बाहर खड़ी रीवा अपनी बारी का इंतजार करती रहती हैं, लेकिन रवि किशन बूथ से बाहर ही नहीं निकलते. इसी छोटे से सीन को मजेदार अंदाज में फिल्माया गया है, जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत लिया.
पापा रवि किशन की रीवा ने कर दिया ट्रोल
रीवा ने इस वीडियो को शेयर कर कैप्शन दिया- ‘मुझे भी बात करनी थी मां से’. वीडियो के बैकग्राउंड में अरूब खान का मशहूर गाना ‘गुच्ची’ बज रहा है, जो इन दिनों रवि किशन के मीम्स के साथ सोशल मीडिया पर जमकर इस्तेमाल किया जा रहा है. पोस्ट किए जाने के कुछ ही घंटों के भीतर इस रील ने 2.2 मिलियन यानी 22 लाख से ज्यादा व्यूज का आंकड़ा पार कर लिया.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


