Image Slider

Last Updated:

Delnaaz Irani- टीवी की वो एक्ट्रेस जिसने फिल्मों में भी खूब नाम कमाया. पर्दे पर अक्सर लोगों को हंसाने वाली अदाकारा की निजी जिंदगी दर्द और तकलीफों भरी रही, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी. हर मुश्किल का सामने हंसकर करते हुए देलनाज ईरानी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ीं.

नई दिल्ली. ‘कल हो ना हो’ में प्रीति जिंटा की सबसे खास दोस्त ‘स्वीटू’ तो आपको याद ही होगी. देलनाज ईरानी ने ‘स्वीटू’ के रोल में खूब वाहवाही बटोरी थी. इस रोल से उन्होंने लाखों लोगों के दिलों पर राज किया था और ये देलनाज के करियर के सबसे यादगार किरदारों में शामिल था. एक्ट्रेस की जिंदगी में एक ऐसा मोड़ आया जहां वो सबकुछ गंवा बैठीं लेकिन उन्होंने हार नहीं मानी.(फोटो साभार इंस्टाग्राम officialdelnaazirani)

देलनाज की जिंदगी में एक समय ऐसा भी आया जब वह एक साथ रिश्तों के टूटने, पिता के निधन और आर्थिक संकट जैसी मुश्किल परिस्थितियों का सामना कर रही थीं. ऐसे मुश्किल वक्त में टीवी के पॉपुलर रियालिटी शो बिग बॉस ने उनकी किस्मत बदल दी. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialdelnaazirani)

देलनाज ईरानी ने अपने पति से शादी के 14 साल बाद तलाक लिया था लेकिन उन्होंने अपने एक्स पति से एलिमनी में फूटी-कौड़ी नहीं ली. वो कहती हैं कि उनके लिए मानसिक शांति किसी भी कानूनी लड़ाई से ज्यादा महत्वपूर्ण थी. उनका मानना था कि जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए कभी-कभी अतीत को पीछे छोड़ना जरूरी होता है. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialdelnaazirani)

Add News18 as
Preferred Source on Google

‘द मेल फेमिनिस्ट’ के साथ बात करते हुए देलनाज ईरानी ने अपने पति से तलाक के बारे में बात की थी. 14 साल की शादी के बाद देलनाज ईरानी ने राजीव पॉल से तलाक ले लिया था. उन्होंने कहा कि उनका तलाक आसान नहीं था क्योंकि एक शख्स अलग होना चाहता था जबकि दूसरा ऐसा नहीं चाहता था. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialdelnaazirani)

इस मुश्किल दौर में उन्हें एक और बड़ा झटका तब लगा, जब उनके पिता को दिल का दौरा पड़ा. कुछ समय बाद उनका निधन हो गया. एक तरफ परिवार का गहरा दुख था, तो दूसरी ओर घर का भारी-भरकम लोन भी उनके सिर पर था. ऐसे में आर्थिक जिम्मेदारियां निभाना उनके लिए बड़ी चुनौती बन गया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialdelnaazirani)

इसी बीच साल 2012 में उन्हें ‘बिग बॉस 6’ का हिस्सा बनने का मौका मिला. डेलनाज के मुताबिक, यह शो उनकी जिंदगी का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. शो में करीब 14 हफ्तों तक बने रहने से उन्हें अच्छी-खासी रकम मिली, जिसकी मदद से उन्होंने अपना होम लोन और बैंक का कर्ज चुका दिया. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialdelnaazirani)

खास बात यह थी कि बिग बॉस के इसी सीजन में उनके पूर्व पति राजीव पॉल भी नजर आए थे, लेकिन डेलनाज ने पूरे सफर के दौरान संयम बनाए रखा और किसी विवाद में पड़ने से बचीं. शो पर वो अक्सर अपने एक्स हस्बैंड को इग्नोर करते दिखती थीं. (फोटो साभार इंस्टाग्राम officialdelnaazirani)

समय के साथ डेलनाज की जिंदगी में खुशियां भी लौटीं. उन्हें डीजे पर्सी कारकारिया के रूप में नया जीवनसाथी मिला. जिंदगी में प्यार को दूसरा मौका देने से पहले दोनों ही तलाक और कड़वाहट से गुजर चुके थे. यही वजह है कि उन्होंने दोबारा शादी करने के बजाय एक-दूसरे के साथ कमिटेड लिव-इन रिलेशनशिप में रहने का फैसला किया.(फोटो साभार इंस्टाग्राम officialdelnaazirani)

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||