Salman Khan News: चंडीगढ़ में कोर्ट ने कारोबारी अरुण गुप्ता की शिकायत पर सलमान खान, अलवीरा खान अग्निहोत्री और बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन सहित अन्य को नोटिस जारी किया है. उन्हें 5 अक्टूबर को जवाब देना होगा. शोरूम खोलने से जुड़ा हुआ ये सारा विवाद है.
फिल्म अभिनेता सलमान खान व अन्य के खिलाफ जेएमआईसी की कोर्ट में दाखिल मामले को लेकर कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है.
चंडीगढ़. चंडीगढ़ के मनीमाजरा निवासी कारोबारी अरुण गुप्ता द्वारा फिल्म अभिनेता सलमान खान व अन्य के खिलाफ जेएमआईसी की कोर्ट में दाखिल मामले को लेकर कोर्ट ने आरोपियों को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने स्टाइल क्यूटेंट ज्वेलरी प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, प्रसाद बिंदु माधव, संतोष श्रीवास्तव, बीइंग ह्यूमन फाउंडेशन, सलमान खान और अलवीरा खान अग्निहोत्री को नोटिस भेजा है. इन्हें 5 अक्टूबर को कोर्ट में दाखिल आरोपों को लेकर अपना जवाब देना होगा. कोर्ट इनके जवाब से संतुष्ट नहीं होता है तो उन्हें समन भी जारी किया जा सकता है.
इससे पहले, 2021 में यूटी पुलिस ने भी सलमान को नोटिस जारी किया था, तब उन्होंने ई-मेल से जवाब दिया था.
अरुण गुप्ता ने बताया कुछ साल पहले मुंबई में बिग बॉस के हुई सेट पर उनकी मुलाकात सलमान खान से थी. उन्होंने उन्हें शोरूम खोलने और उद्घाटन करने के लिए चंडीगढ़ आने की बात कही थी. उसने सलमान के भरोसे पर 2018 में 3 करोड़ रुपए का इन्वेस्ट किया और मनीमाजरा में शोरूम खोला. ओपनिंग करने सलमान को आना था, उन्होंने बहन अलवीरा के पति अतुल अग्निहोत्री को भेज दिया.
कंपनी से हुआ था एग्रीमेंट
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनका इस कंपनी के साथ एग्रीमेंट भी हुआ थ था लेकिन कुछ समय बाद ही कंपनी की ओर से उन्हें सामान भेजना बंद कर दिया गया. इसके बाद लेकिन कंपनी का ऑफिस और वेबसाइट बंद मिली. इसके बाद इस कंपनी और सलमान खान के खिलाफ चंडीगढ़ पुलिस को शिकायत दी गई थी.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



