Last Updated:
Who is Akhilesh Reddy banned for 8 years: अखिलेश रेड्डी ने अप्रैल 2025 में अमेरिका के लिए चार टी20 इंटरनेशनल मैच खेले थे. अब मैच फिक्सिंग से जुड़े मामले में दोषी पाए जाने के बाद आईसीसी ने उन पर 8 साल का बैन लगा दिया है. 2026 में भ्रष्टाचार के मामले में कार्रवाई झेलने वाले वह अमेरिका के दूसरे इंटरनेशनल क्रिकेटर हैं. इससे पहले अमेरिका के बल्लेबाज आरोन जोन्स के खिलाफ भी आईसीसी ने एक्शन लिया था.
यूएसए के क्रिकेटर अखिलेश रेड्डी पर 8 साल का लगा बैन.
कौन हैं अखिलेश रेड्डी?
26 साल के बोडुगुम अखिलेश रेड्डी का पालन-पोषण हैदराबाद में हुआ. वह भारत में घरेलू क्रिकेट के दौरान विजय हजारे ट्रॉफी की टीम का हिस्सा भी रहे. इसके अलावा वह आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद के साथ नेट बॉलर भी रहे. हालांकि, बेहतर अवसरों की तलाश में वह अमेरिका चले गए और वहां की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा बन गए. रेड्डी दाएं हाथ के बल्लेबाज और ऑफ स्पिन गेंदबाज हैं. उन्होंने अमेरिका के लिए चार टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेलकर एक विकेट चटकाया है. उनका इंटरनेशनल डेब्यू केमैन आइलैंड्स के खिलाफ नॉर्थ अमेरिका टी20 कप में हुआ था.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, मैच फिक्सिंग का यह पूरा मामला 2025 में हुए अबू धाबी टी10 टूर्नामेंट से जुड़ा है. टूर्नामेंट के दौरान आईसीसी, एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड की ओर से एंटी करप्शन यूनिट की जिम्मेदारी संभाल रहा था. रेड्डी ने एक मैच के दौरान मुकाबला शुरू होने से कुछ घंटे पहले टीम होटल में एक साथी खिलाड़ी से गेंदबाजी के दौरान जानबूझकर रन लुटाने के लिए कहा था. हालांकि, उस खिलाड़ी ने मना कर दिया और कुछ ही समय के भीतर आईसीआई की एंटी करप्शन यूनिट को इसकी जानकारी दे दी. इसी शिकायत के आधार पर जांच शुरू हुई, जिनमें रेड्डी को दोषी पाया गया.
किन आरोपों में दोषी पाए गए?
ICC की एंटी करप्शन ट्रिब्यूनल ने रेड्डी को तीन अलग-अलग मामलों में दोषी माना. पहला – मैच को गलत तरीके से प्रभावित करने या फिक्स करने की कोशिश करना. दूसरा – दूसरे खिलाड़ी को मैच फिक्सिंग में शामिल होने के लिए कहना. तीसरा – जांच के दौरान मोबाइल से व्हाट्सएप चैट और कॉल रिकॉर्ड डिलीट कर सबूत मिटाने की कोशिश करना. हालांकि, रेड्डी ने दावा किया कि वह नियमित रूप से अपने फोन का डेटा साफ करते हैं, लेकिन ट्रिब्यूनल ने इस दलील को खारिज कर दिया. जांच एजेंसी का मानना था कि डेटा जानबूझकर हटाया गया ताकि संभावित सबूत मिटाए जा सकें.
View this post on Instagram
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



