Image Slider

Last Updated:

राज कपूर ने 1948 में आर.के. फिल्म्स की नींव रखी. 1999 तक 21 फिल्में बनीं, जिनमें लता मंगेशकर ने सिर्फ दो में गाने नहीं गाए और वे फ्लॉप रहीं. 2018 में गोदरेज ग्रुप ने आर.के. स्टूडियो की जमीन खरीदी.

हिंदी सिनेमा जितना पुराना है, उतना ही कपूर खानदान भी. जिनकी कई पीढ़ियों ने इस इंडस्ट्री में काम किया. आज भी ये परिवार बॉलीवुड पर राज कर रहा है. एक वक्त था जब पृथ्वीराज कपूर की धरोहर को राज कपूर ने सींचा.

इसी राह में R. K. फिल्म्स प्रोडक्शन कंपनी की नींव रखी. राज कपूर ने आर.के स्टूडियो में ही अपना प्रोडक्शन हाउस खोला था जोकि मुंबई के चैम्बूर में स्थित है. देश की आजादी के अगले साल ही राज कपूर ने अपनी कंपनी बनाई और पहली फिल्म ‘आग’ बनाई. हालांकि पहली ही फिल्म राज कपूर की बॉक्स ऑफिस पर फेल हो गई थी.

इसके बाद साल 1949 में उन्होंने बरसात बनाई और ये सुपरहिट रही. इस तरह साल 1948 में बने R. K. फिल्म्स ने साल 1999 तक आते आते करीब 21 फिल्मों का निर्माण किया. इन फिल्मों में आवारा, श्री 420, जिस देश में गंगा बहती है, मेरा नाम जोकर, बॉबी, प्रेम रोग और प्रेम ग्रंथ जैसी फिल्में शामिल है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

R. K. फिल्म्स की इन 21 फिल्मों का एक संयोग ये है कि केवल दो बार ऐसा मौका हुआ जब लता मंगेशकर की आवाज फिल्म में सुनाई नहीं दी. मतलब ये कि सुर कोकिला ने सिर्फ दो फिल्मों में गाने नहीं गाए और वो दोनों ही फिल्में फ्लॉप रहीं.

IMdb के मुताबिक, लता मंगेशकर ने इस प्रोडक्शन की लगभग सभी फिल्मों में काम किया. बस दो ही फिल्में ऐसी थी जब लता मंगेशकर ने कोई गाना न गाया हो. पहली मेरा नाम जोकर और दूसरी आ अब लौट चले. सभी जानते हैं कि मेरा नाम जोकर राज कपूर की सबसे बड़ी फ्लॉप फिल्मों में से एक है जो बाद में कल्ट कहलाई.

बात करें ‘आ अब लौट चले’ की तो ये ऋषि कपूर के निर्देशन में बनी इकलौती फिल्म है. जब ये फिल्म बन रही थी हर किसी को ऋषि कपूर के चमत्कार की उम्मीद थी कि फिल्म पर्दे पर कामयाब होगी. मगर ये फिल्म फ्लॉप रही. इसी के साथ ये R. K. फिल्म्स की आखिरी फिल्म भी थी. इसके बाद ये कंपनी बंद हो गई और कोई फिल्म नहीं बनी.

आर.के स्टूडियो कपूर फैमिली की यादों का पिटारा था. जहां सितारों की महफिल भी सजती थी तो कई फिल्मों का जन्म भी हुआ. मगर साल 2018 में गोदरेज ग्रुप की कंपनी ने आर.के. स्टूडियो की जमीन खरीद ली थी. बाद में आर.के. स्टूडियो की उसी जमीन पर Godrej RKS नाम से एक लग्जरी रिहायशी प्रोजेक्ट स्थापित हुआ.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||