Last Updated:
बांकीपुर उपचुनाव के रुझानों में जन सुराज प्रमुख प्रशांत किशोर की बढ़त के बाद उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास का भावुक बयान सामने आया है. उन्होंने जनता का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रशांत जी की कड़ी मेहनत और समर्पण का ही फल है कि आज बांकीपुर की जनता उनके साथ मजबूती से खड़ी है. इस मौके पर उन्होंने बांकीपुर जनता से दिल छू लेने वाली बात बोलकर उनका आभार जताया.
प्रशांत किशोर पत्नी जाह्नवी ने जीत पर क्या कहा?
पटना. बिहार की सबसे चर्चित सीटों में शुमार पटना की बांकीपुर विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के वोटों की गिनती में प्रशांत किशोर की जीत तय मानी जा रही है. प्रशांत किशोर की जीत का औपचारिक एलान होना बांकी है. पीके की जीत ने राज्य के राजनीतिक तापमान को बेहद बढ़ा दिया है. जन सुराज पार्टी के प्रशांत किशोर इस सीट पर हर राउंड में बढ़त बनाए रखे. शुरुआती चुनावी रुझानों में प्रशांत किशोर की इस मजबूत स्थिति और संभावित ऐतिहासिक जीत के बीच उनकी पत्नी डॉ. जाह्नवी दास का एक बेहद भावनात्मक और दिल छू लेने वाला बयान सामने आया है. पीके की पत्नी ने बांकीपुर की जनता को लेकर एक ऐसा बयान दिया है, जो हर बिहारवासी को दिल छू लेगा.
मीडिया से बातचीत के दौरान प्रशांत किशोर की पत्नी डॉ. जाह्नवी दास ने बांकीपुर के मतदाताओं का धन्यवाद करते हुए कहा, “मैं अपने दिल की गहराइयों से बांकीपुर की जनता का आभार व्यक्त करती हूँ. प्रशांत जी ने इस बदलाव की लड़ाई के लिए दिन-रात एक करके बेहद कठिन परिश्रम किया है और यह बढ़त उनकी उसी अटूट मेहनत का परिणाम है.” आमतौर पर सार्वजनिक जीवन और मीडिया की चकाचौंध से दूर रहने वाली डॉ. जाह्नवी दास के इस सादे और संवेदनशील अंदाज़ ने सभी का दिल जीत लिया है.
#WATCH | Patna | As Jan Suraaj, chief Prashant Kishor continues his lead in the Bankipur bypollWife of Jan Suraaj chief Prashant Kishor, Dr. Jahnavi Das, says, “I thank the people of Bankipur from the core of my heart…He worked very hard for this victory…” pic.twitter.com/UOD2SyBVbi
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



