Mathura development news: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ब्रज के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये आवंटित किए, जिसमें वृंदावन में रोपवे, फ्लाईओवर और आधुनिक पार्किंग शामिल हैं. ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन अब विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में नई पहचान की ओर बढ़ रही है. वर्षों से श्रद्धालुओं को जाम, पार्किंग की कमी, संकरी सड़कों और अव्यवस्थित यातायात जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद रोपवे, फ्लाईओवर, आधुनिक पार्किंग, 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से श्रद्धालुओं के साथ साथ स्थानीय लोगों तथा कारोबारियों को लाभ मिलेगा.
मथुरा: ब्रज के विकास के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भरपूर प्रयास कर रहे हैं. इसी श्रृंखला में ब्रज के विकास के लिए 700 करोड़ रुपए आवंटित किए गए हैं. जिसमें विभिन्न कार्य योजनाओं के तहत विकास कार्य कराए जाएंगे. बरसाना की तर्ज पर रोप वे की भी व्यवस्था वृंदावन में की जाएगी. वृंदावन में रोपवे बनने के बाद यहां आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या में इजाफा होगा. साथ ही यहां के व्यापार पर भी असर देखने को मिलेगा. व्यापार के नए आयाम भी यह कार्य योजना पूर्ण होने के बाद खुलेंगे.
700 करोड़ से चौराहे का सुदृढ़ीकरण
ठाकुर बांकेबिहारी की नगरी वृंदावन अब विश्वस्तरीय धार्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में नई पहचान की ओर बढ़ रही है. वर्षों से श्रद्धालुओं को जाम, पार्किंग की कमी, संकरी सड़कों और अव्यवस्थित यातायात जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था. अब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश के बाद रोपवे, फ्लाईओवर, आधुनिक पार्किंग, 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन से श्रद्धालुओं के साथ साथ स्थानीय लोगों तथा कारोबारियों को लाभ मिलेगा. उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने वृंदावन में रोपवे और मथुरा-वृंदावन रेल मार्ग पर सड़क-रेल संयुक्त परियोजना का प्रस्ताव जल्द शासन को भेजने के निर्देश दिए.
रोपवे बनने से मंदिर क्षेत्र तक पहुंचने में लगने वाला समय कम होगा और सड़कों पर वाहनों का दबाव भी घटेगा. विशेष अवसरों पर लगने वाले लंबे जाम से राहत मिलने की उम्मीद है. सुधारने के लिए पीपीपी मॉडल और लैंड पूलिंग योजना के तहत आधुनिक पार्किंग विकसित करने के निर्देश दिए. इसके साथ ही महायोजना के तहत करीब 700 करोड़ रुपये की लागत से चौराहों सुदृढ़ीकरण और फ्लाईओवर बनाए जाएंगे.
50 छोटी इलेक्ट्रिक बसों का भी होगा संचलन
शहर के प्रमुख मार्गों पर यातायात सुगम होगा और घंटों लगने वाले प्रमुख का जाम से राहत मिलेगी. पर्यावरण संरक्षण और सुविधाजनक परिवहन को ध्यान में रखते हुए 50 छोटी इलेक्ट्रिक बसों के संचालन का प्रस्ताव भी तैयार किया जाएगा. ये बसें श्रद्धालुओं को पार्किंग स्थलों से प्रमुख मंदिरों तक पहुंचाने में मददगार होंगी. वहीं पूरे वृंदावन को प्लास्टिक मुक्त बनाने की दिशा में भी अभियान तेज किया जाएगा, जिससे धार्मिक नगरी की स्वच्छता और सुंदरता को नया आयाम मिलेगा. मुख्यमंत्री ने सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता देते हुए 4500 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती, नया वृंदावन पुलिस सर्किल बनाने तथा यातायात और वीआईपी प्रबंधन के लिए अलग एएसपी ट्रैफिक और एएसपी प्रोटोकॉल के पद सृजित करने के निर्देश दिए. इन परियोजनाओं को हरी झंडी देने से वृंदावन के संत, कारोबारी और स्थानीय लोग मुख्यमंत्री का धन्यवाद दे रहे हैं.
स्थानीय लोगों का बढ़ेगा कारोबार
मोहिनीबिहारी शरण का कहना है कि उप्र ब्रज तीर्थ विकास परिषद की इन परियोजनाओं को पास कर वृंदावन में लोगों को सहुलियत प्रदान की है. जहां एक ओर श्रद्धालुओं को लाभमिलेगा वहीं स्थानीय लोगों का कारोबार भी बढ़ेगा. समाजसेवी आशीष गौतम ने कहा सरकार की यह योजना निश्चित तौर पर फायदा पहुंचाने वाली है. जिससे वृंदावन के लोगों को आगामी दिनों में काफी लाभ मिलेगा. जाम से राहत मिलेगी. समाजसेवी धर्मेंद्र गौतम ने कहा कि वृंदावन में फ्लाईओवर से लेकर पुलिस के अतिरिक्त बल आने से काफी राहत मिलेगी. वह उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद के हर अधिकारी का धन्यवाद देते जिन्होंने वृंदावन के हिसाब से परियोजना है तैयार की जा रही है.
About the Author
Rajnish Kumar Yadav is a digital journalist and content publisher with over seven years of experience in print and digital media. He is currently working with News18 Digital (Local18) as a Content Publisher, wh…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



