Image Slider

Last Updated:

जब फिल्मों और सीरीज के जरिए इमोशन्स दर्शाने की बात हो तो कोरियन फिल्मों और शोज को कोई टक्कर नहीं दे सकता है. इन शोज में जिंदगी के हर उतार-चढ़ाव से लेकर प्यार का वो रस होता है जिसका हमने सिर्फ कविता और कहानियों में ही जिक्र सुना होता है. बिना किसी बोल्ड कंटेंट के कोरियन शोज वो कर गुजरे हैं जिसकी सिर्फ कल्पना ही की जा सकती है. आज उस कोरियन शो की बात करेंगे जो हर तरफ छाया हुआ है.

नई दिल्ली. अगर आप सोशल मीडिया पर कहीं भी एक्टिव हैं तो आपने इस शो का जिक्र जरूर सुना होगा. हर तरफ सोशल मीडिया पर सिर्फ इसी शो के चर्चे हैं. कोरियन ड्रामा ‘व्हेन लाइफ गिव्स यू टेंजरिन्स’ सिर्फ एक प्रेम कहानी नहीं, बल्कि जिंदगी के उतार-चढ़ाव, रिश्तों की अहमियत और संघर्ष के बीच उम्मीद बनाए रखने की भावुक कहानी है. इस शो को देश और दुनिया में इतना पसंद किया गया है कि इसकी रेटिंग भी धांसू है. शो की आईएमडीबी रेटिंग 9.3 है.

नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई इस सीरीज ने अपनी सादगी, शानदार अभिनय और दिल को छू लेने वाली कहानी की बदौलत दुनियाभर के दर्शकों का दिल जीत लिया है. यही वजह है कि इसे हाल के वर्षों के सबसे चर्चित के-ड्रामा में गिना जा रहा है.

‘व्हेन लाइफ गिव्स यू टेंजरिन्स’ पिछले साल नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई थी. 16 एपिसोड्स वाली इस सीरीज में इंसान की जिंदगी का हर पहलू दिखाया गया है. बचपन से लेकर बुढ़ापे तक इंसानी जीवन और उसकी जिंदगी में आने वाली हर मुश्किल को इसमें दिखाया गया है.

Add News18 as
Preferred Source on Google

कोरियन ड्रामा ‘व्हेन लाइफ गिव्स यू टेंजरिन्स’ की कहानी जेजू द्वीप की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जहां ऐ-सून और ग्वान-सिक की जिंदगी कई दशकों तक फैली घटनाओं के जरिए दिखाई गई है. ऐ-सून एक सपने देखने वाली, जिद्दी और बेबाक लड़की है, जो अपनी सीमित परिस्थितियों के बावजूद बड़ी जिंदगी जीने का सपना देखती है.

वहीं दूसरी तरफ ग्वान-सिक कम बोलने वाला, शांत स्वभाव का और बेहद भरोसेमंद इंसान है, जो हर मुश्किल में ऐ-सून के साथ चट्टान की तरह खड़ा रहता है. दोनों का रिश्ता सिर्फ रोमांस तक सीमित नहीं रहता, बल्कि समय के साथ प्यार, त्याग, जिम्मेदारियों और भरोसे की मिसाल बन जाता है.

सीरीज की सबसे बड़ी खासियत इसकी भावनात्मक गहराई है. इसमें सिर्फ दो लोगों की प्रेम कहानी नहीं दिखाई गई, बल्कि परिवार, मां-बेटी के रिश्ते, सामाजिक दबाव, आर्थिक संघर्ष और जिंदगी के बदलते दौर को भी बेहद संवेदनशील तरीके से पेश किया गया है. ‘व्हेन लाइफ गिव्स यू टेंजरिन्स’ सिर्फ एक लड़का और एक लड़की की प्रेम कहानी नहीं है बल्कि एक ऐसी सीरीज है जिसमें आपको इंसानी जीवन के हर रिश्ते की अलग-अलग परत देखने को मिलती है.

‘व्हेन लाइफ गिव्स यू टेंजरिन्स’ की कहानी यह बताती है कि जिंदगी हमेशा हमारे बनाए प्लान के मुताबिक नहीं चलती, लेकिन मुश्किल हालात में भी उम्मीद और अपनों का साथ इंसान को आगे बढ़ने की ताकत देता है. अगर आप किसी के सच्चे दिल से प्यार करते हैं तो आप लाख मुश्किलों के बावजूद भी उसका साथ नहीं छोड़ते हैं.

‘व्हेन लाइफ गिव्स यू टेंजरिन्स’ भले ही कोरिया में शूट हुआ है लेकिन अगर आप इसको करीब से देखेंगे तो महसूस करेंगे कि भारत और कोरिया के समाज में ज्यादा फर्क नहीं है. कोरियन समाज में भी महिलाओं के प्रति उतना ही जुल्म और प्रताड़ना थी जितनी भारतीय समाज में है. छोटी-छोटी चीजें शो से एक अलग जुड़ाव महसूस कराती हैं.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||