मार्वल की ‘स्पाइडर-मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ाते हुए रिकॉर्ड 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर नया इतिहास रच दिया है. वहीं, साउथ सुपरस्टार थलापति विजय की एक्शन ड्रामा ‘जन नायकन’ ने भी अपने दूसरे वीकेंड में शानदार छलांग लगाकर डबल डिजिट में बिजनेस किया. हिंदी बेल्ट में रिलीज हुई ‘भाई तेरा स्टार है’ दर्शकों को खींचने में नाकाम रही और बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ती दिखी.
नई दिल्ली. मार्वल सिनेमैटिक यूनिवर्स (एमसीयू) की नई फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर गर्दा उड़ा दिया है. दिलचस्प बात है कि सिर्फ चार दिनों में ही इस सुपरहीरो मूवी ने भारत में 200 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. दूसरी तरफ थलापति विजय की ‘जन नायकन’ ने भी 11वें दिन जोर दिखाया. वहीं, राघव जुयाल की ‘भाई तेरा स्टार है’ दर्शकों के लिए तरस रही है. चौथे दिन भी इस फिल्म का कलेक्शन लाखों में सिमट गया.
टॉम हॉलैंड की सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ भारत में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर गदर मचा रही है. इस फिल्म ने भारत में अपनी रिलीज के पहले वीकेंड में ही भारत में 200 करोड़ रुपये का कलेक्शन पार कर एक नया इतिहास रच दिया है. ऐसा कारनामा करने वाली यह भारत के इतिहास की पहली हॉलीवुड फिल्म बन गई है.
भारत में रिकॉर्डतोड़ ओपनिंग करने वाली इस फिल्म को वीकेंड का जबरदस्त फायदा मिला. रविवार (चौथे दिन) के कलेक्शन की बात करें तो शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक, फिल्म ने देशभर के 18,051 शो के जरिए 77.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया, जबकि इसका ग्रोस कलेक्शन लगभग 90.89 करोड़ रुपये रहा. इस दौरान सिनेमाघरों में दर्शकों की ऑक्यूपेंसी 78.7 फीसदी दर्ज की गई.
Add News18 as
Preferred Source on Google
इसके साथ ही फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रैंड न्यू डे’ का चार दिनों का भारत में कुल कलेक्शन 257.95 करोड़ रुपये और 308.46 करोड़ रुपये ग्रोस तक पहुंच गया है. कमाई के मामले में अंग्रेजी और हिंदी वर्जन का दबदबा कायम रहा. रविवार को इंग्लिश वर्जन ने 41 करोड़ रुपये और हिंदी वर्जन ने 29.50 करोड़ रुपये बटोरे. वहीं तेलुगु और तमिल वर्जन ने 3.30 करोड़ रुपये और 3.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया.
थलापति विजय की एक्शन ड्रामा फिल्म ‘जन नायकन’ की कमाई में दूसरे रविवार को उछाल देखने को मिला. सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने भारत में 11वें दिन 10.70 करोड़ रुपये का बिजनेस किया. यह आंकड़ा 10वें दिन की कमाई (7.80 करोड़ रुपये) से लगभग 37.2 फीसदी ज्यादा है.
इस ताजा कमाई के साथ भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 175.60 करोड़ रुपये और ग्रोस कलेक्शन 204.92 करोड़ रुपये हो चुका है. विदेशी बाजारों में भी फिल्म की मजबूत पकड़ बरकरार है, जहां 11वें दिन 3 करोड़ रुपये जोड़कर फिल्म की कुल अंतरराष्ट्रीय कमाई 91 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है. इसके साथ ही ‘जन नायकन’ का दुनियाभर में कुल कलेक्शन अब 295.92 करोड़ रुपये हो गया है.
राघव जुयाल की सोलो लीड वाली फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ दर्शकों के लिए तरस रही है. आलम ये है कि अब तक यह मूवी बॉक्स ऑफिस पर 1 करोड़ रुपये भी नहीं कमा सकी है. मेकर्स को उम्मीद थी कि राघव जुयाल का स्टारडम फिल्म के लिए फायदेमंद हो होगा, लेकिन इसकी कहानी को दर्शकों ने नकार दिया है.
‘भाई तेरा स्टार है’ ने चौथे दिन रविवार को सिर्फ 21 लाख रुपये का बिजनेस किया. इस मूवी का खाता 25 लाख की कमाई से शुरू हुआ था. दूसरे दिन 25 लाख और तीसरे दिन सिर्फ 20 लाख रुपये ही कमा सकी. इस तरह भारत में यह मूवी पिछले चार दिनों में सिर्फ 91 लाख रुपये का बिजनेस कर पाई है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



