नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है. फिल्म दो हिस्सों में रिलीज होगी. पहला पार्ट इस साल दिवाली पर और दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली पर आएगा. फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद से इसको लेकर विवाद और चर्चाएं हो रही हैं. अब दिल्ली श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष ने ‘रामायण’ मेकर को लेटर लिख खास स्क्रीनिंग की मांग करते हुए कहा है कि अगर फिल्म की खास स्क्रीनिंग नहीं रखी गई तो वो प्रदर्शन करेंगे.
‘रामायण’ की रिलीज से पहले रामलीला महासंघ ने खास स्क्रीनिंग की मांग की है.
श्री रामलीला महासंघ ने फिल्म ‘’रामायण’’ के डायरेक्टर नितेश तिवारी के नाम प्रेस रिलीज लिखते हुए मेकर्स से खास स्क्रीनिंग की अपील की. श्री रामलीला महासंघ के अध्यक्ष अर्जुन कुमार ने फिल्म ”रामायण” के निर्माताओं को एक ऑफिशियल लेटर लिखकर मांग की है कि इस दिवाली भारत और विदेशों में फिल्म की थिएटर रिलीज से पहले महासंघ के एक प्रतिनिधिमंडल के लिए इसकी विशेष स्क्रीनिंग आयोजित की जाए.
श्रीरामलीला महासंघ ने लिखा खास पत्र
निर्देशक नितेश तिवारी और फिल्म की प्रोडक्शन कंपनी को संबोधित अपने पत्र में अर्जुन कुमार ने पहले रिलीज हुई बड़े बजट की फिल्म ‘आदिपुरुष’ से जुड़े विवाद का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि फिल्म रिलीज होने के बाद सनातन समुदाय और पारंपरिक रामलीला से जुड़े लोगों ने इसकी कई बातों पर आपत्ति जताई थी.
फिल्म के खिलाफ प्रदर्शन की दी धमकी
श्री रामलीला के अध्यक्ष का कहना है कि अगर नितेश तिवारी उनकी इस मांग को पूरा नहीं करते हैं तो श्री रामलीला महासंघ विभिन्न हिंदू संगठनों के साथ मिलकर दिल्ली समेत देश के अन्य राज्यों में सिनेमाघरों के बाहर विरोध प्रदर्शन करेगा और धरना देगा.
About the Author
From the precision of chemistry labs to the vibrant chaos of a newsroom, my journey has been about finding the perfect formula for a great story. A graduate in Chemistry Honours from the historic Scottish Churc…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



