Varanasi Yadav Brother Shiv Jalabhishek History: कथाओं के अनुसार एक बार पूरे देश में खूब अकाल पड़ा था. बारिश नहीं होने के कारण जनमानस में हाहाकार मच गया था. तब काशी के यादव बंधुओ ने इस हाहाकार से मुक्ति के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करने का संकल्प लिया. इस संकल्प के तहत यादव बंधुओ ने सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया. इसके बाद बारिश हुई और तब से यह परम्परा निरंतर चली आ रही है.
कथाओं के अनुसार एक बार पूरे देश में खूब अकाल पड़ा था. बारिश नहीं होने के कारण जनमानस में हाहाकार मच गया था. तब काशी के यादव बंधुओ ने इस हाहाकार से मुक्ति के लिए भगवान शिव को प्रसन्न करने का संकल्प लिया. इस संकल्प के तहत यादव बंधुओ ने सावन के पहले सोमवार को शिवालयों में जलाभिषेक किया. इसके बाद बारिश हुई और तब से यह परम्परा निरंतर चली आ रही है.
इन शिवालयों में करते हैं जलाभिषेक
यादव समाज से जुड़े मुन्नालाल यादव ने बताया कि पहले सोमवार पर यादव समाज गौरी केदारेश्वर, तिलभांडेश्वर, काशी विश्वनाथ, महामृत्युंजय और मार्कण्डेय महादेव का जलाभिषेक करते हैं. पारंपरिक वेशभूषा में यादव बंधु केदार घाट से जल लेकर इस यात्रा में शामिल होते है. फिर अलग अलग शिवालयों में जाकर वो भगवान शिव का अभिषेक करते हैं. उनके पूर्वज भी इस परंपरा का निर्वहन करते थे और अब वो भी इसे निभा रहे है. बता दें कि आज 50 हजार से ज्यादा यादव बंधु इस यात्रा में शामिल हुए.
त्रिशूल डमरू के साथ निकली यात्रा
यादव बंधुओ की यह पारंपरिक यात्रा पूरी तरह से शिवमय दिखी. महादेव-महादेव के जयघोष के साथ त्रिशूल लिए भक्त अलग अलग शिवालय पहुंचे. इस यात्रा में डमरू दल के 151 से ज्यादा लोग शामिल रहें. डमरू की आवाज से पूरा काशी आज गूंज उठा. इस यात्रा के दौरान भगवान शिव के स्वरूप वाली अलग अलग झाकियां भी लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती रही. लोग इन झांकियों के साथ सेल्फी लेते भी नजर आएं.
सुरक्षा के भी इंतजाम
यादव बंधुओ के इस यात्रा के दौरान सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम रहे. कड़ी सुरक्षा के बीच उनकी यह यात्रा निकली. इस दौरान पुष्प वर्षा से जगह जगह उनका स्वागत भी किया गया.
About the Author
Manish Rai is a digital journalist with over 8 years of experience in regional and digital media. He is currently associated with News18 as the Local18 Uttar Pradesh Coordinator, where he works on planning, coo…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



