Women Wrestlers Harassment:महिला पहलवानों के शोषण मामले में बृजभूषण शरण बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला – Women Wrestlers Alleged Harassment Case Brij Bhushan Sharan Singh Arrives At Delhi Rouse Avenue Court
Image Slider
{“_id”:”6a70228bde931c66480eb0f9″,”slug”:”women-wrestlers-alleged-harassment-case-brij-bhushan-sharan-singh-arrives-at-delhi-rouse-avenue-court-2026-08-03″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Women Wrestlers Harassment: महिला पहलवानों के शोषण मामले में बृजभूषण शरण बरी, राउज एवेन्यू कोर्ट का बड़ा फैसला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न के मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने WFI के पूर्व प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह को बरी कर दिया है। बृजभूषण शरण सिंह के साथ विनोद तोमर को भी बरी किया गया है।
फैसले से पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट पहुंचे बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि मैं सिर्फ वही सुनूंगा जो कोर्ट कहेगा। मेरे हाथ में कुछ भी नहीं है।
Women wrestlers alleged harassment case: Delhi’s Rouse Avenue court acquits Brij Bhushan Sharan Singh and Vinod Tomar in the case https://t.co/ewuhyHvoS4
भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) के पूर्व अध्यक्ष और भाजपा से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर महिला पहलवानों द्वारा लगाए गए यौन शोषण के आरोपों ने खेल जगत में भूचाल ला दिया था। यह मामला जनवरी 2023 में तब प्रकाश में आया जब कई शीर्ष महिला पहलवानों ने दिल्ली के जंतर-मंतर पर विरोध प्रदर्शन कर बृजभूषण शरण सिंह को पद से हटाने की मांग की।