जोधपुर में सावन के पहले सोमवार पर ‘मिर्ची बड़ा महोत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। अशोक उद्यान में चल रहे महोत्सव का मुख्य आकर्षण 31 किलो का विशाल मिर्ची बड़ा है। यह जोधपुर में बना अब तक का सबसे बड़ा मिर्ची बड़ा है। सुबह 6:15 बजे शुरू हुए महोत्सव में 9:30 बजे तक 30 हजार लोग मिर्ची बड़ा खा चुके हैं। अब भी बहुत से लोग लाइन में लगे हुए हैं। खास बात यह है कि सोमवार का व्रत रखने वाले श्रद्धालुओं के लिए स्पेशल सहगार (व्रत) नमकीन की भी विशेष व्यवस्था की गई है। महोत्सव में फलाहारी मिर्ची बड़े भी हैं। लोगों के लिए यहां अलग-अलग काउंटर बनाए गए हैं। लाइव बैंड के साथ शहरवासी मिर्ची बड़े का फ्री में स्वाद चख रहे हैं। महोत्सव में मिर्ची बड़ा चैलेंज में 30 सेकंड में खत्म करने पर गिफ्ट दिया जा रहा है। जोधपुर की दिशा ने महज 17 सेकंड में मिर्ची बड़ा खत्म कर यह चैलेंज जीत लिया है। दरअसल, दैनिक भास्कर के जोधपुर संस्करण के 30वें साल में प्रवेश के अवसर पर 3 से 10 अगस्त तक रजनीगंधा प्रजेंट दैनिक भास्कर ‘मारवाड़ रो उत्सव’ आयोजित किया जा रहा है। इसकी शुरुआत मिर्ची बड़ा महोत्सव से हुई है। देखिए, मिर्ची बड़ा महोत्सव की PHOTOS… … मिर्ची बड़ा महोत्सव के पल-पल के अपडेट के लिए ब्लॉग पढ़िए…
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



