Image Slider

Last Updated:

सनी लियोनी बॉलीवुड में एंट्री मारने से पहले एडल्ट इंडस्ट्री में काम करती थीं. ये बात किसी से छुपी नहीं है लेकिन बाद में उन्होंने सबकुछ छोड़कर हिंदी सिनेमा में करियर बनाने का फैसला किया. अपनी बायोपिक वेब सीरीज ‘करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ में एक्ट्रेस ने बताया था कि जब पैरेंट्स को सच्चाई का पता चला तो उनका क्या रिएक्शन था. उन्होंने पहली बार जब माता-पिता को एडल्ट इंडस्ट्री में कदम रखने की बात बताई थी, तो उनका पूरा परिवार बिखर गया था और रिश्तेदारों ने भी परिवार से हमेशा के लिए मुंह मोड़ लिया था.

नई दिल्ली. सनी लियोनी बॉलीवुड इंडस्ट्री की पॉपुलर हीरोइन हैं, लेकिन उनका अतीत किसी से छुपा नहीं है. वह बॉलीवुड में कदम रखने से पहले एडल्ट स्टार के तौर पर काम कर रही थीं. कुछ समय पहले अपनी बायोपिक वेब सीरीज ‘करनजीत कौर: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ सनी लियोनी’ में सनी लियोनी ने अपनी जिंदगी के सबसे दर्दनाक पन्नों को पलटा था. उन्होंने उस पल को याद किया जब उनके माता-पिता को पहली बार पता चला कि उन्होंने एडल्ट एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में कदम रख लिया है.

सनी ने खुलासा किया कि सच जानने के बाद उनकी मां का पहला सवाल हैरान करने वाला था. एक्ट्रेस के मुताबिक, इस खबर ने उनके पूरे परिवार को अंदर तक तोड़कर रख दिया था. इस कड़वे सच से पर्दा उठाते हुए सनी लियोनी ने बताया कि उन्हें अच्छी तरह मालूम था कि यह खबर सुनते ही उनके माता-पिता के पैरों तले जमीन खिसक जाएगी. एडल्ट फिल्मों और बोल्ड फोटोशूट के जरिए उन्होंने बेतहाशा दौलत तो कमा ली थी, लेकिन अपने परिवार का सामना करना उनकी जिंदगी का सबसे मुश्किल इम्तिहान था.

सनी ने याद किया कि उन्होंने इस झटके के असर को थोड़ा कम करने के लिए अपने माता-पिता को एक अच्छी खबर भी दी. उन्होंने बताया कि उन्हें ‘पेन्टहाउस पेट ऑफ द ईयर’ चुना गया है और इनाम में 1 लाख डॉलर मिले हैं. लेकिन इस बड़ी उपलब्धि पर भी घर में सन्नाटा पसर गया. गहरे सदमे में डूबी उनकी मां ने रोते हुए बस यही पूछा, ‘क्या तुम सच में बिना कपड़ों के थी?’. सनी ने बताया, ‘मेरी मां को जब पता चला कि मैं क्या बन चुकी हूं, तो वह बुरी तरह टूट गईं. उन्हें मेरे स्क्रीन नेम से भी तकलीफ थी. उन्होंने पूछा कि तुमने यही नाम क्यों चुना? अपने भाई का नाम क्यों इस्तेमाल किया? मेरे पास इसका कोई जवाब नहीं था.’

Add News18 as
Preferred Source on Google

सनी के पिता इस बात से आहत थे कि इतना बड़ा फैसला लेते वक्त बेटी ने एक बार भी उनसे बात नहीं की. उन्होंने कहा, ‘तुमने यह कदम उठाने से पहले हमसे बात करना भी जरूरी नहीं समझा’. हालांकि, भारी मन से ही सही, उन्होंने बेटी के फैसले को स्वीकार करते हुए कहा, ‘अगर तुमने यह रास्ता चुन ही लिया है, तो अब इसी में आगे बढ़ो और कामयाब होकर दिखाओ.’ सनी ने माना कि उनके पिता ने कभी उनके काम को सही नहीं ठहराया. उन्होंने कहा, ‘दुनिया का कोई भी पिता या मां अपनी औलाद के लिए ऐसा पेशा नहीं चाहती.’

सनी ने साफ शब्दों में कबूल किया कि इस रास्ते पर जाने की सबसे बड़ी वजह पैसा थी. उन्हें समझ आ चुका था कि वह हफ्ते में 10 से 15 हजार डॉलर कमा सकती हैं, जो किसी भी आम नौकरी से कहीं ज्यादा था. सनी ने कहा, ‘उस वक्त मैंने परिवार के बारे में नहीं सोचा. उनके लिए क्या सही है और क्या गलत, इस पर भी ध्यान नहीं दिया. मैं बस अपने पैर जमाने की कोशिश कर रही थी.’

उन्होंने आगे बताया कि उनका परिवार बहुत गरीब तो नहीं था, लेकिन माता-पिता सनी और उनके भाई की हर इच्छा पूरी करने की स्थिति में भी नहीं थे. सनी हर हाल में आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर होना चाहती थीं और उन्हें लगा कि यह अपनी मंजिल तक पहुंचने का सबसे तेज रास्ता है. सनी ने बताया कि देखते ही देखते यह खबर पूरे रिश्तेदार और जान-पहचान वालों में फैल गई, जिसके बाद उनके माता-पिता को समाज और करीबियों के तीखे तानों का सामना करना पड़ा.

सनी ने उस दौर को याद करते हुए कहा, ‘मां ने मुझे बताया था कि पापा बहुत परेशान रहते थे और छिप-छिपकर रोते थे. जब मैंने मां को सच बताया था, तब वह भी फूट-फूटकर रोई थीं. वे डरते थे कि अगर उन्होंने मुझे जबरदस्ती रोकने की कोशिश की, तो शायद मेरी जिद और बढ़ जाएगी और मैं उस दुनिया से कभी वापस नहीं लौट पाऊंगी. उस विवाद के बाद से मेरे रिश्तेदारों ने मुझसे हमेशा के लिए बातचीत बंद कर दी.’

तमाम विरोध और तानों के बावजूद सनी अपने फैसले पर अडिग रहीं. उन्होंने साफ कह दिया था कि अब मैं अपना इरादा बदलने वाली नहीं हूं. मुझे अपने किए का कोई मलाल नहीं है और अब आप लोगों को भी इस सच को स्वीकार कर लेना चाहिए. साल 2012 में फिल्म ‘जिस्म 2’ से बॉलीवुड में कदम रखने के बाद सनी लियोनी ने हिंदी सिनेमा में अपनी एक अलग पहचान बनाई.

बताते चलें कि सनी लियोनी ने ‘रागिनी एमएमएस 2’, ‘एक पहेली लीला’, ‘मस्तीजादे’, ‘वन नाइट स्टैंड’ और ‘केनेडी’ जैसी फिल्मों में काम किया. इसके अलावा ‘बिग बॉस’ और कई टीवी रियलिटी शो का चेहरा बनने के साथ-साथ उन्होंने ‘बेबी डॉल’, ‘देसी लुक’ और ‘लैला मैं लैला’ जैसे सुपरहिट गानों से इंडस्ट्री में तहलका मचा दिया.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||