Image Slider

Last Updated:

आज सुबह म‍िस्‍त्र में भूकंप के भारी झटके महसूस हुए. 5.4 र‍िक्‍टर स्‍केल पर तीव्रता के साथ धरती डोली हालांक‍ि अभी तक क‍िसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं म‍िली है.

मिस्र में भूकंप, र‍िक्‍टर स्‍केल पर 5.4 की तीव्रता से डोली धरतीZoom

आज सुबह भूकंप के झटकों ने मिस्त्र को दहला दिया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 आंकी गई है.

आज सुबह भूकंप के झटकों ने मिस्त्र को दहला दिया. भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.4 आंकी गई है. जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) ने जानकारी दी कि आज सुबह भूकंप के झटके रात को करीब 12 बजे और भारतीय समय के अनुसार सोमवार की सुबह करीब 3 बजे महसूस किए गए. मिस्त्र के कई प्रांतों में अचानक धरती डोलने से लोग घबरा कर उठ गए. जीएफजेड का कहना है कि भूकंप की गहराई 10 किलोमीटर (6 मील) थी.

मिस्र के अधिकारियों ने भूकंप का केंद्र सूएज शहर से 38 किलोमीटर दूर बताया. रॉयटर्स के मुताबिक पहले GFZ ने इसे मिस्र के पास सूएज के पास बताया था लेकिन ईएमएससी ने इसका केंद्र सूएज से लगभग 29 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया था.

बताया गया कि भूकंप का केंद्र भले ही मिस्त्र हो लेकिन इसके झटके कई अन्य देशों में भी महसूस हुए. काहिरा, गीजा और मिस्र के कई प्रांतों के अलावा फिलिस्तीन, इजराइल, जॉर्डन, लेबनान और साइप्रस के कुछ हिस्सों में भी लोगों को तत्काल ही भूकंप का पता चल गया.

इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक मिस्र रेड क्रिसेंट की ओर से भूकंप वाले इलाकों में तत्काल इमरजेंसी रेस्पॉन्स सक्रिय कर दिया है. कई घंटों के बाद अभी तक मिस्त्र के इन इलाकों में भूकंप से किसी भी प्रकार के जान-माल या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं मिली है.

हालांकि लोगों को रेड क्रिसेंट की ओर से पुरानी और क्षतिग्रस्त दिखने वाली इमारतों से दूर रहने के लिए कहा गया है. अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि आधिकारिक सूचनाओं पर ही भरोसा करें. किसी भी प्रकार की अफवाह से बचें.

About the Author

authorimg

प्रिया गौतमSenior Correspondent

Priya Gautam is an accomplished journalist currently working with Hindi.News18.com with over 14 years of extensive field reporting experience. Previously worked with Hindustan times group (Hindustan Hindi) and …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||