राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के कई इलाकों में रविवार दोपहर हल्की बारिश दर्ज की गई। हालांकि, थोड़ी बूंदाबांदी के बाद ही धूप निकल आई, जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से पूरी तरह राहत नहीं मिल पाई। मौसम विभाग ने रविवार के लिए हल्की बारिश की संभावना पहले ही जताई थी।
दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की फुहारें पड़ीं। इससे पहले शनिवार को भी कई इलाकों में बारिश हुई थी। पिछले दो-तीन दिनों से हो रही यह बारिश इतनी पर्याप्त नहीं रही है कि गर्मी से कोई खास राहत मिल सके। दिन का तापमान सामान्य से ऊपर बना हुआ है। हवा में नमी की अधिकता के कारण उमस का स्तर बढ़ा हुआ है। हल्की बारिश से सड़कों पर थोड़ी देर के लिए ठंडक महसूस हुई, लेकिन जल्द ही गर्मी लौट आई। सुबह के समय हुई बारिश से कुछ इलाकों में सड़कों पर पानी जमा हो गया था। इससे दैनिक यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा।
दिल्ली में आठ अगस्त तक बादलों की आवाजाही और रुक-रुक कर बारिश का दौर रहेगा। ऐसे में लोगों को उमस भरी गर्मी भी परेशान करेगी। मौसम विभाग ने रविवार और सोमवार को बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना जताई है। रात के समय भी कुछ जगहों पर हल्की बारिश की संभावना है। रविवार को दिल्ली में अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस, जबकि सोमवार को इसके 33 से 35 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।
मौसम विभाग ने चार से सात अगस्त के दौरान दिल्ली में बादल छाए रहने और सुबह से दोपहर के बीच कुछ जगहों पर गरज चमक के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई है। वहीं, चार से सात अगस्त के दौरान शाम या रात के समय कई जगहों पर फिर से हल्की बारिश हो सकती है। चार और और अगस्त को दिल्ली में अधिकतम तापमान 31 से 33 डिग्री सेल्सियस जबकि 6 और 7 अगस्त को 30 से 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किए जाने की संभावना जताई है।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



