जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में डकैती और लूट जैसे संगीन अपराधों में करीब अर्धशतक लगा चुके बदमाश भी शामिल थे। फेस रिकॉग्निशन सिस्टम (एफआरएस) के जरिए ऐसे 284 लोगों की पहचान की गई है, जिनके खिलाफ डकैती, लूट समेत विभिन्न संगीन धाराओं में आपराधिक मामले दर्ज हैं।
दूसरी तरफ सरकार के आदेश के बाद दिल्ली पुलिस ने जोर-शोर से जांच शुरू कर दी है और पुलिस उपायुक्त स्तर के अधिकारी जांच कर रहे हैं। इससे एफआईआर वापस लेने में पेच फंसता नजर आ रहा है। पुलिस के रिकॉर्ड के अनुसार जहांगीरपुरी निवासी शेख रियाज के खिलाफ 49 से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं। वहीं बाहरी दिल्ली के कैर गांव निवासी मुकेश उर्फ लाखन पर 41, राणा प्रताप बाग निवासी रासिद पर 36, उत्तम नगर निवासी विकास कुमार उर्फ नेता पर 28, कल्याणपुरी निवासी फिरोज उर्फ राफत तथा भजनपुरा निवासी सलमान पर 27-27 मामले दर्ज बताए गए हैं।
इसके अलावा मंगोलपुरी निवासी प्रमोद उर्फ मोटा पर 26, सदर बाजार निवासी रोनित उर्फ नॉडी उर्फ रोहित और सुल्तानपुरी निवासी शिवपाल सिंह यादव उर्फ विकास पर 23-23, भजनपुरा निवासी मुकेश कुमार पर 22, रघुवीर नगर निवासी विजय उर्फ राजेश उर्फ खच्चर पर 18 तथा कल्याणपुरी निवासी नकुल और बाली उर्फ विकास पर 16-16 मामले दर्ज होने की बात कही गई है।
हत्या से जुड़े 101 और हत्या के प्रयास के 62 आरोपियों की पहचान हुई है। मुंडका निवासी विकास उर्फ पीके पर 21, लारेंस रोड निवासी भोला उर्फ श्याम कुमार पर 16, कल्याणपुरी निवासी अनुज उर्फ अन्ना पर 13 तथा रोहिणी निवासी वीरेंद्र उर्फ काला, मांडी देहात निवासी रविंद्र उर्फ अर्जुन और मिताऊ गांव निवासी विनोद उर्फ डन्नी पर 12-12 मामले दर्ज हैं।
पुलिस पूछताछ का सामना तो करना पड़ेगा
सीजेपी प्रदर्शन से जुड़े मामलों में अब तक राज्य की ओर से 13 सहित 21 से अधिक एफआईआर दर्ज की गई हैं। अधिकांश एफआईआर अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ दर्ज होने के कारण पुलिस प्रत्येक संदिग्ध की पहचान, उसकी मौजूदगी और भूमिका का अलग-अलग सत्यापन कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि रिकॉर्ड और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर पूछताछ के बाद ही किसी व्यक्ति को जांच से मुक्त किया जाएगा या उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



