Friendship Drama Series: फ्रेंडशिप डे पर अपने जिगरी यारों के साथ चिल करने का प्लान बना रहे हैं, तो ओटीटी पर मौजूद ये 7 बेस्ट हिंदी ड्रामा सीरीज, जो आपकी वॉचलिस्ट में जरूर होनी चाहिए. हॉस्टल की खट्टी-मीठी यादों से लेकर कॉलेज की मस्ती और पक्के दोस्तों के अनकंडीशनल सपोर्ट तक, ये सीरीज आपको हंसाने के साथ-साथ इमोशनल भी कर देंगी. चलिए बतताते हैं इस लिस्ट में कौन-कौन सी सीरीज का नाम शामिल है.
अगस्त का पहला संडे यानी फ्रेंडशिप डे आ चुका है. ऐसे में आज अपने पुराने दोस्तों को कॉल लगाने या उनके साथ बैठकर गप्पें लड़ाने से बेहतर कोई फीलिंग नहीं हो सकती. अगर इस बार आप बाहर जाने के बजाय अपने गैंग के साथ घर पर ही पॉपकॉर्न लेकर बैठने की सोच रहे हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर कंटेंट का खजाना मौजूद है. हॉस्टल के कमरों की बदमाशी से लेकर लेट नाइट पढ़ाई और लाइफ के हर पड़ाव पर एक-दूसरे का हाथ थामने वाली ये स्टोरी सीधे दिल में उतरती हैं. तो चलिए, इस स्पेशल डे को और भी खास बनाने के लिए आपको बताते हैं 7 ऐसी शानदार हिंदी ड्रामा सीरीज, जो आपको अपने पुराने दिनों में वापस ले जाएंगी.
हॉस्टल डेज: इस फ्रेंडशिप डे पर आप सबसे पहले हॉस्टल डेज देख सकते हैं, जो अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.यह सीरीज इंजीनियरिंग कॉलेज के हॉस्टल की दुनिया, कमरों की लड़ाई और रात भर चलने वाली बेमतलब की बातों को बहुत ही मजेदार अंदाज में दिखाती है.
कोटा फैक्ट्री: इसके अलावा आप नेटफ्लिक्स पर कोटा फैक्ट्री का मजा ले सकते हैं. कोटा में पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स की लाइफ पर बनी इस सीरीज में वैभव, मीना और उदित की दोस्ती की बॉन्डिंग और जीतू भैया का साथ दिल को छू लेता है.
Add News18 as
Preferred Source on Google
फोर मोर शॉट्स प्लीज: अगर आप फीमेल फ्रेंडशिप और बोल्ड ड्रामा देखना चाहते हैं, तो अमेजन प्राइम वीडियो पर फोर मोर शॉट्स प्लीज. एक बढ़िया ऑप्शन है. यह चार अलग-अलग मिजाज की सहेलियों की अटूट बॉन्डिंग और एक-दूसरे के सपोर्ट को बहुत खूबसूरती से दिखाती है.
टीवीएफ एस्पिरेंट्स: फ्रेंडशिप डे पर आप अमेजन प्राइम वीडियो पर टीवीएफ एस्पिरेंट्स भी देख सकते हैं. यूपीएससी की तैयारी कर रहे तीन दोस्तों अभिलाष, गुरी और एसके की यह कहानी दोस्ती के हर दौर, गलतफहमियों और सालों पुरानी लॉयलटी को बयां करती है.
कैंपस डायरीज: कॉलेज लाइफ के हर रंग को फील करने के लिए एमएक्स प्लेयर और यूट्यूब पर कैंपस डायरीज को भी अपनी लिस्ट में शामिल कर सकते हैं. इसमें छह दोस्तों की टोली मिलकर रैगिंग, करियर के प्रेशर और कॉलेज की हर मुश्किल सिचुएशन का सामना करती है.
कॉलेज रोमांस: अगर आपको जमकर हंसना है, कुछ बढ़िया कॉमेडी देखनी है,तो सोनी लिव पर कॉलेज रोमांस देखना मत भूलिए. करण, नायरा और बग्गा की यह तिकड़ी दोस्तों के प्यार के मामलों में टांग अड़ाने से लेकर ब्रेकअप में सहारा बनने तक, कॉलेज लाइफ के हर मोमेंट को ताजा कर देती है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



