Image Slider

Last Updated:

NEET PG 2026 Exam Pattern: नीट पीजी 2026 परीक्षा में बड़े बदलाव किए गए हैं. अब परीक्षा एक ही शिफ्ट में होगी और सेंटर भी आपके शहर या घर के करीब मिलेगा. सवाल कम होंगे लेकिन समय पूरा मिलेगा, जिससे नॉर्मलाइजेशन का झंझट खत्म होगा.

डॉक्टरों के लिए खुशखबरी: एक शिफ्ट में होगी नीट पीजी, नॉर्मलाइजेशन का झंझट खत्मZoom

NEET PG 2026 Exam Pattern Changes: नीट पीजी परीक्षा पैटर्न में बदलाव किया जा रहा है

नई दिल्ली (NEET PG 2026 Exam Pattern). नीट पीजी परीक्षा 30 अगस्त 2026 को संभावित है. नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने इस बार नीट पीजी परीक्षा का पूरा ढर्रा ही बदलने का मन बना लिया है. लंबे समय से अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों की दूरी और कई शिफ्ट में पेपर कराने से लागू होने वाले नॉर्मलाइजेशन को लेकर परेशान थे. लेकिन अब इन सभी दिक्कतों को ध्यान में रखते हुए सिस्टम में बड़े सुधार किए गए हैं.

नीट पीजी 2026 में नए बदलावों का सबसे बड़ा मकसद अभ्यर्थियों का तनाव कम करना और परीक्षा को पारदर्शी बनाना है. अब कैंडिडेट्स को दूसरे राज्यों में दूर-दराज के सेंटर पर भागदौड़ नहीं करनी पड़ेगी. साथ ही, एक ही शिफ्ट में एग्जाम होने से सभी परीक्षार्थियों के लिए एक जैसा पेपर होगा, जिससे किसी के साथ भेदभाव की गुंजाइश नहीं रहेगी. अगर आप नीट पीजी 2026 की तैयारी कर रहे हैं तो समझिए कि इसमें क्या-क्या बदलने वाला है.

घर के पास ही मिलेगा परीक्षा केंद्र

पहले अभ्यर्थियों की सबसे बड़ी शिकायत यही रहती थी कि उनका एग्जाम सेंटर उनके घर या शहर से सैकड़ों किलोमीटर दूर किसी दूसरे राज्य में दे दिया जाता था. इससे एग्जाम से ठीक एक दिन पहले कैंडिडेट्स को सफर का भारी तनाव झेलना पड़ता था. नए नियमों के तहत कोशिश की जा रही है कि हर अभ्यर्थी को उसका परीक्षा केंद्र उसके गृह जिले या फिर सबसे नजदीकी शहर में ही मिले. इससे यात्रा का खर्च और समय, दोनों बचेंगे और अभ्यर्थी बिना किसी थकावट के फ्रेश माइंड से परीक्षा दे सकेंगे.

दो शिफ्ट नहीं, अब एक ही शिफ्ट में होगा पेपर

नीट पीजी परीक्षा में सबसे बड़ा विवाद अलग-अलग शिफ्ट के पेपर को लेकर होता था. दो अलग-अलग शिफ्ट में पेपर होने की वजह से कई बार एक शिफ्ट का पेपर कठिन और दूसरी का आसान आ जाता था. इसके बाद मार्क्स के लिए ‘नॉर्मलाइजेशन’ का सहारा लेना पड़ता था, जिससे कई मेधावी अभ्यर्थियों का नुकसान हो जाता था. अब 2026 से पूरी परीक्षा केवल एक ही शिफ्ट में होगी. इससे देशभर के सभी उम्मीदवारों को एक ही प्रश्न पत्र मिलेगा और मेरिट लिस्ट एकदम साफ और निष्पक्ष बनेगी.

सवाल कम होंगे, लेकिन समय पूरा मिलेगा

नीट पीजी के स्ट्रक्चर में भी बहुत राहत देने वाला बदलाव किया गया है. अब उम्मीदवारों को परीक्षा में पहले के मुकाबले कम सवाल हल करने होंगे. लेकिन सबसे अच्छी बात यह है कि कुल समय में कोई कटौती नहीं की गई है.. यानी हर सवाल को पढ़ने, समझने और सोच-समझकर उसका जवाब देने के लिए पहले से ज्यादा समय मिलेगा. इससे हड़बड़ी में गलत जवाब टिक होने की आशंका काफी कम हो जाएगी और परीक्षार्थी हर सेक्शन को बेहतर तरीके से अटेंप्ट कर पाएंगे.

इस बार की नीट पीजी परीक्षा क्यों खास है?

मेडिकल की पढ़ाई बहुत कठिन और थकाऊ होती है. ऐसे में परीक्षा का सख्त और उलझाऊ पैटर्न कैंडिडेट्स पर मानसिक दबाव और बढ़ा देता था. इन नए बदलावों का सीधा फायदा यह होगा कि परीक्षार्थियों को अपनी तैयारी का सही फल मिलेगा. यात्रा की भागदौड़ से मुक्ति, प्रश्नों के लिए सही टाइम मैनेजमेंट और पारदर्शी मार्किंग सिस्टम से नीट पीजी 2026 की परीक्षा ज्यादा स्टूडेंट-फ्रेंडली और आसान बन जाएगी.

About the Author

authorimg

Deepali PorwalSenior Sub Editor

Deepali Porwal is a seasoned bilingual journalist with 11 years of experience in the media industry. She currently works with News18 Hindi, focusing on the Education and Career desk. She is kno…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||