Image Slider

वर्तमान में केतु सिंह राशि में है और इसी दौरान वह 2 अगस्त को मघा नक्षत्र के द्वितीय पद में गोचर करेगा। 5 दिसंबर 2026 तक केतु यहीं पर रहेगा। वैदिक ज्योतिष में केतु का मघा नक्षत्र में प्रवेश एक अत्यंत महत्वपूर्ण घटना माना जाता है। चूंकि मघा नक्षत्र के स्वामी स्वयं केतु हैं, इसलिए अपने ही नक्षत्र में केतु का आगमन एक विशेष ऊर्जा और मजबूती लेकर आता है। विशेष रूप से इन 5 राशियों के लिए यह समय बेहद शानदार और भाग्यशाली साबित हो सकता है। मेष, मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि के लिए यह गोचर वरदान साबित होगा।

1. मेष राशि (Aries)

करियर व व्यापार: लंबे समय से रुके हुए काम तेजी से पूरे होंगे। नया व्यवसाय शुरू करने या निवेश करने के लिए समय बहुत शुभ है।

आर्थिक स्थिति: अचानक धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए स्रोत खुल सकते हैं।

शुभ फल: आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

 

2. मिथुन राशि (Gemini)

करियर व व्यापार: नौकरीपेशा लोगों के लिए पदोन्नति (Promotion) और वेतन वृद्धि के अच्छे योग बन रहे हैं।

आर्थिक स्थिति: पुराने किए गए निवेश से बड़ा मुनाफा मिल सकता है। आर्थिक स्थिति पहले से काफी मजबूत होगी।

शुभ फल: समाज में आपकी साख बढ़ेगी और भाई-बहनों का पूरा सहयोग मिलेगा।

3. सिंह राशि (Leo)

विशेष संयोग: मघा नक्षत्र सिंह राशि के अंतर्गत ही आता है। इसलिए केतु का यह गोचर आपके लिए अत्यंत प्रभावकारी रहेगा।

करियर व व्यापार: नेतृत्व क्षमता (Leadership skills) में निखार आएगा। विदेश से जुड़े व्यापार या काम में बड़ी सफलता मिल सकती है।

शुभ फल: आध्यात्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी और आपके निर्णय लेने की क्षमता बहुत सटीक होगी।

 

4. धनु राशि (Sagittarius)

करियर व व्यापार: धनु राशि के स्वामी बृहस्पति का केतु के साथ सहज संबंध होने के कारण यह समय भाग्य का पूरा साथ दिलाएगा।

आर्थिक स्थिति: संपत्ति या पैतृक संपत्ति से जुड़ा कोई विवाद हल हो सकता है, जिससे धन लाभ होगा।

शुभ फल: धार्मिक यात्राओं के योग बनेंगे और उच्च शिक्षा या अनुसंधान (Research) से जुड़े लोगों के लिए समय वरदान समान है।

5. कुंभ राशि (Aquarius)

करियर व व्यापार: साझेदारी (Partnership) के कामों में सफलता मिलेगी। व्यापार का विस्तार करने के लिए यह समय अनुकूल है।

आर्थिक स्थिति: अचानक कोई बड़ा आर्थिक लाभ या रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।

शुभ फल: वैवाहिक जीवन में समझ बढ़ेगी और लंबे समय से चल रही किसी मानसिक चिंता से मुक्ति मिलेगी।

केतु की शुभता के लिए उपाय: 

1. भगवान गणेश की पूजा करें।

2. गणेश अथर्वशीर्ष का पाठ करें।

3. कुत्तों या जरूरतमंदों को भोजन कराएं।

4. घर की फर्श और पूजा के आसन को सहीरखें।

5. किसी मंदिर में झंडा लगाएं। 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||