Image Slider

Last Updated:

संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी ने अपनी मेड की बहन को मुसीबत से निकालकर एक बड़ी मिसाल कायम की है. पेट्स की देखभाल के नाम पर बुलाकर उस बीमार महिला को घर में जबरदस्ती रोककर रखा गया था, खाना तक नहीं दिया जा रहा था और कपड़े व आईडी छीनकर मारपीट की गई थी. संभावना और अविनाश ने एक एनजीओ की मदद से उसे वहां से सही सलामत बाहर निकाला और अब पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर सख्त कार्रवाई की मांग की है.

Zoom

नई दिल्ली: टीवी एक्ट्रेस और पॉपुलर यूट्यूबर संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं. इस बार वजह कोई व्लॉग या डांस वीडियो नहीं, बल्कि उनका एक ऐसा कदम है जिसकी हर तरफ तारीफ हो रही है. इस कपल ने अपनी हाउस हेल्प की बहन को एक बड़े खतरे से सही सलामत बाहर निकाला है.

दरअसल, नवी मुंबई के खारघर में एक महिला को घर में बंद करके उससे जबरदस्ती काम करवाया जा रहा था. संभावना और अविनाश ने इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर लोगों को हैरान कर दिया है.

बंद कमरे में हुई प्रताड़ना

अविनाश ने वीडियो में बताया कि यह सब तब शुरू हुआ जब उनके घर में काम करने वाली गुड़िया अचानक जोर-जोर से रोने लगी. पूछने पर गुड़िया ने रोते हुए बताया कि उसकी बड़ी बहन खारघर में बहुत बड़ी मुसीबत में फंस गई है. गुड़िया की बहन एक एजेंसी के जरिए वहां काम पर गई थी. उससे कहा गया था कि उसे सिर्फ 13 बिल्लियों और 5 डॉग्स की देखभाल करनी है, लेकिन बाद में उससे पूरा घरेलू काम, खाना बनाना और सफाई जबरदस्ती करवाया जाने लगा. उस महिला की हाल ही में एक सर्जरी हुई थी, जिसकी वजह से वह ज्यादा हैवी वर्क नहीं कर सकती थी. जब उसने काम छोड़ने की बात कही, तो मकान मालिकों ने उसे जाने से साफ मना कर दिया. संभावना ने बताया कि महिला ने फोन पर रोते-रोते कहा कि उसे कई दिनों से खाना भी नहीं दिया गया है और उसकी तबीयत काफी खराब हो रही है. इसके बाद संभावना और अविनाश ने खुद फोन पर उन लोगों से बात की और पैसे का मैटर सुलझाने की बात कहकर महिला को छोड़ने की रिक्वेस्ट की, लेकिन फिर भी उन्होंने उसे नहीं जाने दिया.

आईडी छीनी, कपड़े छिपाए और की गई मारपीट

हैरान करने वाली बात तो यह है कि महिला का आईडी प्रूफ छीन लिया गया था और उसके कपड़े तक छिपा दिए गए थे ताकि वह भाग न सके. इतना ही नहीं, उसे धमकियां भी दी जा रही थीं. इसके बाद संभावना और अविनाश ने एक एनजीओ, एजेंसी के लोगों और सोसाइटी की एक लेडी की मदद से रेस्क्यू किया और किसी तरह महिला को वहां से बाहर निकाला. वहां से निकलने की कोशिश में महिला के साथ मारपीट भी हुई थी, जिससे उसे चोटें आई थीं.

पुलिस पर भड़का कपल, दर्ज कराई एफआईआर

संभावना और अविनाश ने इस मामले में पुलिस के ढीले रवैये पर भी सवाल खड़े किए. उनका कहना है कि खारघर पुलिस ने शुरुआत में कोई तुरंत एक्शन नहीं लिया, वरना हालात इतने नहीं बिगड़ते. इसके बाद दोनों ने मुंबई के बंगूर नगर पुलिस स्टेशन जाकर शिकायत दर्ज कराई, जहाँ पुलिस ने उनकी बात सुनकर केस दर्ज किया और सबूत इकट्ठे किए. गुड़िया ने भी रोते हुए संभावना और अविनाश का थैंक यू कहा और इस मामले में सख्त एक्शन की मांग की है.

About the Author

authorimg

गार्गी द्विवेदीSub Editor

मैं इस समय News18 App टीम का हिस्सा हूं. News18 App पर आप आसानी से अपनी मनपसंद खबरें पढ़ सकते हैं. मुझे खबरें लिखने का 3 साल से ज्यादा का अनुभव है और फिलहाल मैं सब एडिटर के पद पर हूं.

इससे पहले मैंने, दैनिक …

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||