- Hindi News
- Career
- Fatehpur School Protest | Students Demand Clean Water And Electricity
- कॉपी लिंक
जंतर-मंतर पर हुए GenZ प्रदर्शन के बाद अब UP से Gen Alpha बच्चों के आंदोलन का वीडियो सामने आया है। वीडियो में स्कूल के स्टूडेंट्स अपनी बेसिक मांग पूरी करने के लिए प्रोटेस्ट करते नजर आ रहे हैं।
यह मामला फतेहपुर के सर्वोदय इंटर कॉलेज का है। इसमें बच्चों को स्कूल के खिलाफ नारे लगाते हुए देखा जा सकता है। प्रोटेस्ट में मौजूद एक लड़का वीडियो में यह कहते हुए दिख रहा है कि स्कूल के टॉयलेट साफ नहीं है। जो बच्चे स्कूल के अंदर हैं और मैनेजमेंट का विरोध करने के लिए बाहर आना चाहते हैं, उन्हें भी नहीं आने दिया जा रहा है।
बच्चों के हाथों में जो बैनर है, उस पर लिखा हुआ है – ‘कॉलेज की व्यवस्था सुधारो, बच्चों का भविष्य सवारों।’ स्टूडेंट का दावा है कि अगर वे सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रिंसिपल के खिलाफ आवाज उठाते हैं, तो उन्हें फेल करने की धमकी भी दी जाती है।
स्टूडेंट्स वीडियो में नारा लगा रहे हैं कि हमारी मांगे पूरी करो। ट्विटर पर वीडियो के कैप्शन में एक यूजर ने लिखा- ‘जंतर मंतर पर Gen–Z थे, ये अल्फा हैं। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
स्टूडेंट्स के प्रोटेस्ट की शुरुआत सुबह 7 बजे स्कूल गेट खुलने के बाद हुई। वे स्कूल के पुराने कंस्ट्रक्शन सहित दूषित पानी, प्रिंसिपल का छात्रों के साथ खराब रवैये के विरोध में आवाज उठा रहे थे।
स्टूडेंट्स ने अपने विरोध प्रदर्शन में बताया कि स्कूल में टॉयलेट गंदे हैं, बिजली नहीं रहती और पंखे खराब हैं। इसके अलावा कंप्यूटर लैब, लाइब्रेरी और खेलों की सुविधा नहीं है।
स्कूल के पंखों की हालत इतनी खराब है जिसकी वजह से कई बच्चों को करंट लग चुका है। स्कूल प्रशासन एडमिशन के नाम पर मनमानी करते हुए बच्चों से फीस लेते हैं। इसी तरह मार्कशीट और अन्य डॉक्यूमेंट्स मांगने पर भी पैसों की डिमांड की जाती है।
स्टूडेंट्स ने नारे लगाते हुए प्रशासन को चेतावनी दी कि वे इस आंदोलन को जब तक जारी रखेंगे, तब तक कि उनकी मांगे मान नहीं ली जातीं।
स्टूडेंट्स अपनी मांगों पर अड़े रहे
इस प्रोटेस्ट में कक्षा 6ठी से 12वीं तक के स्टूडेंट्स शामिल हुए। प्रिंसिपल लाल बहादुर सिंह और स्टेशन हाउस ऑफिसर मनीष सिह ने शुरुआत में स्टूडेंट्स को रोकना चाहा लेकिन वे नहीं माने और अपनी मांगों पर अड़े रहे। यह विरोध प्रदर्शन दोपहर तक चला और डिस्ट्रिक्ट इंस्पेक्टर ऑफ स्कूल राकेश कुमार के कैंपस में पहुंचने तक जारी रहा।
कुमार ने स्टूडेंट्स से चर्चा की और 24 घंटे के अंदर उनकी मांगों को पूरा करने का आश्वासन दिया। इस प्रोटेस्ट के बाद एक दिन के लिए स्कूल बंद कर दिया गया।
बच्चों के विरोध की वीडियोज के बाद DIOS ने एक वीडियो जारी करके बताया कि बच्चों की सभी मांगे मान ली गई हैं। अब हर क्लास रूम में कल तक 4–4 पंखे लगेंगे, वायरिंग को दुरुस्त किया जाएगा। डेस्क बेंच एक महीने में मिल जाएगी और एक RO वाटर कूलर लगाया जाएगा।
स्टूडेंट्स की सारी मांगें मान ली गईं
राकेश कुमार ने स्टूडेंट्स से कहा कि स्कूल में पीने के साफ पानी की तुरंत व्यवस्था होगी। टॉयलेट साफ रखे जाएंगे, एक कंप्यूटर लैबोरेटरी, लाइब्रेरी और खेलों की सुविधा भी तत्काल प्रभाव से की जाएगी। अगर स्टूडेंट्स से गैर कानूनी तौर पर फीस ली जा रही है तो इसकी जांच की जाएगी। ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जेन अल्फा क्या है
जेन-अल्फा 2010-2024 के बीच जन्मी पीढ़ी को कहा जाता है। जबकि जेनजी 1997 से 2012 के बीच पैदा हुई जनरेशन को कहते हैं।
————-
ये खबर भी पढ़ें…
JPSC की 9 परीक्षाएं रद्द:ब्लैक लिस्टेड एजेंसी से परीक्षा कराने का आरोप, CID जांच के बाद आयोग के अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा
झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) में चल रहे विवाद के बीच आयोग के अध्यक्ष एल. खियांग्ते का इस्तीफा राज्यपाल ने स्वीकार कर लिया है। पूरी खबर यहां पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



