Image Slider

Last Updated:

Kangana Ranaut Clarification On Gutter Generation Remark: ‘गटर जनरेशन’ टिप्पणी को लेकर विवाद बढ़ने के बाद कंगना रनौत ने सफाई देते हुए कहा कि उनका निशाना पूरी युवा पीढ़ी नहीं, बल्कि वे कुछ लोग थे जो विरोध-प्रदर्शनों के दौरान नेताओं के खिलाफ अभद्र और अश्लील भाषा का इस्तेमाल कर रहे थे. उन्होंने कहा कि ऐसी भाषा को किसी भी कीमत पर सामान्य नहीं बनाया जा सकता. कंगना ने सवाल किया, ‘क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगे?’ कंगना ने कहा कि अनुशासन, मर्यादा और दूसरों की भावनाओं का सम्मान करना हर नागरिक की जिम्मेदारी है.

Zoom

कंगना रनौत ने वीडियो शेयर कर सफाई दी है.

नई दिल्ली. बॉलीवुड एक्ट्रेस और भारतीय जनता पार्टी की सांसद कंगना रनौत अपने बयानों को लेकर एक बार फिर मीडिया और सोशल मीडिया की सुर्खियों में हैं. जेन-जी के खिलाफ दिए गए उनके ‘गटर जनरेशन’ वाले बयान पर भारी बवाल मचने के बाद कंगना रनौत ने सफाई दी है, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है, जहां उन्होंने अपनी बात को सामने रखा है. उन्होंने कहा कि उनका मकसद उन युवाओं पर निशाना साधना था, जो प्रदर्शनों के दौरान नेताओं के खिलाफ अभद्र भाषा और अश्लील शब्दों का प्रयोग कर रहे थे.

कंगना रनौत ने हाल ही में कुछ प्रदर्शनकारी युवाओं को लेकर ‘जनरेशन गटर’ शब्द का इस्तेमाल किया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर ट्रोल किया गया. कई लोगों ने उनके बयान को पूरी जेन-जी और महिलाओं विरोधी बताया. बढ़ते विवाद के बीच अब कंगना ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर अपनी सफाई दी है. उन्होंने वीडियो शेयर कर कहा- ‘हमारे पीएम जी से प्रेरणा लेते हुए और एक सेल्फी वीडियो पोस्ट कर रहा हूं. मेरे विचारों के बारे में अपने विचार मुझे जरूर बताएं. साथ ही गुरु पूर्णिमा की हार्दिक शुभकमनाएं .’

इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं

चौतरफा घिरने के बाद कंगना ने एक वीडियो शेयर कर कहा- ‘हम नहीं चाहते कि हमारे घर के बच्चों को कोई अश्लील शब्दों से सेक्सुअलाइज करे. घर के बुजुर्गों के सामने शर्मिंदगी महसूस हो. हम इस तरह का व्यवहार स्वीकार नहीं करते और इसे नॉर्मलाइज नहीं होने देंगे.’

मीडिया पर साधा निशाना

मीडिया पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि न्यूज चैनल केवल कुछ व्यूज और कमेंट्स के लिए उनके विवादित बयानों को दिखा रहे हैं, जबकि ‘स्काईरूट प्रोग्राम’ और ‘नीट’ परीक्षा देने वाले छात्रों के लिए शुभकामनाएं भी दी थीं, लेकिन उसको नजरअंदाज कर दिया गया.

‘क्या अपनी बेटी को यही सिखाएंगे?’

कंगना ने ‘फेमिनिस्ट’ पर निशाना साधते हुए कहा, ‘एक्सक्यूज मी? क्या आप अपनी बेटी को ऐसा सिखाएंगे? अनुशासन में रहना कोई विकल्प नहीं है! अगर आपको समाज में रहना है तो संविधान के हिसाब से चलना पड़ेगा. आपकी आजादी वहीं खत्म होती है, जहां मेरी नाक और कान शुरू होते हैं.’

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||