Image Slider

Last Updated:

Thalapathy Vijay- थलापति विजय की ‘जन नायकन’ को सेंसर बोर्ड से A रेटिंग मिली है. बीते रविवार को चेन्नई के थिएटर में बच्चों को ये एडल्ट फिल्म देखते पाया गया जिसके बाद स्क्रीनिंग रोक दी गई. कुछ शोज में काफी देरी हुई औऱ कुछ कैंसिल कर दिए गए.

Zoom

‘जन नायकन’ की रिलीज रोक दी गई थी.

नई दिल्ली.  थलापति विजय की जन नायकन देखने के लिए सिनेमाघरों में दर्शकों का हुजूम उमड़ रहा है. तमिलनाडु में फिल्म को खासतौर पर जबरदस्त रिस्पांस मिल रहा है. थलापति विजय की जन नायकन को A रेटिंग मिली है यानि कि फिल्म देखने के लिए आपकी उम्र 18 साल से ज्यादा होनी चाहिए. बीते रविवार को चेन्नई में एक थिएटर में बच्चों को जन नायकन देखते पाया गया जिसके बाद फिल्म की स्क्रीनिंग रोक दी गई. इसके साथ ही कई शोज की स्क्रीनिंग को पोस्टपोन कर दिया गया और कई शोज कैंसिल करने पड़े.

रोकी गई ‘जन नायकन’ की स्क्रीनिंग

थिएटर के अंदर के इस वीडियो को शेयर करते हुए सोशल मीडिया यूजर ने लिखा कि एक घंटे के लिए जन नायकन का शो रोक दिया गया था. बच्चों के साथ आए पेरेंट्स को सिनेमाघर से जाने के लिए कहा गया. इस देरी के दौरान दर्शकों के साथ बहुत कम बातचीत हुई और लोग लंबे समय तक इंतजार करते रहे.

View this post on Instagram

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||