Image Slider

जिम ट्रेनर ने टी-शर्ट निचोड़कर पसीना पिलाते हुए वीडियो बनवाया था।

अमृतसर में एक जिम ट्रेनर ने अपने चेले को टी-शर्ट निचोड़कर अपना पसीना पिला दिया। बीते शनिवार (25 जुलाई) को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। 8 सेकेंड के इस वीडियो में जिम ट्रेनर अपने चेले से कहता है- अगर तूने इसे पी लिया, तो तू तगड़ा हो जाएगा।

.

इस वीडियो के अपलोड होने के बाद जिम ट्रेनर को जमकर ट्रोल किया गया, जिससे उसे सोमवार (27 जुलाई) को नया वीडियो जारी कर माफी मांगनी पड़ी। साथ ही विवादित वीडियो डिलीट करना पड़ा। उसने कहा उसने यह वीडियो अपलोड नहीं किया। उसके चेले ने ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया। अब उसे गालियां पड़ रही हैं।

अमृतसर में तरनतारन रोड पर द रॉक जिम चलाने वाले ट्रेनर तेजबीर सिंह राणा उर्फ राणारॉक ने कहा- वीडियो से जिनकी भी भावनाएं आहत हुई हैं, मैं उनसे माफी मांगता हूं। भविष्य में मैं इस तरह की कोई वीडियो अपलोड नहीं करूंगा। कंटेंट सोच समझकर बनाया जा जाएगा।

जिम ट्रेनर और उसके चेले ने दूसरा वीडियो जारी कर माफी मांगी।

माफी वाले वीडियो में राणारॉक ने ये बातें कहीं…

  • मैंने वीडियो डालने से मना किया था: राणारॉक ने कहा- मैं आप सबसे अपने विचार साझा करना चाहता हूं। जो पसीने वाली वीडियो वायरल हुई, उसे लेकर मैंने पहले ही राजन से कहा था कि इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड मत करना, लेकिन इंसान से कभी भी गलती हो सकती है और कोई भी पूरी तरह परफेक्ट नहीं होता।
  • मुझे बाद में ट्रोलिंग की जानकारी मिली: राणारॉक ने कहा कि जिस दिन वीडियो अपलोड हुई, उस दिन रविवार की छुट्टी थी और वह दूसरे कामों में व्यस्त था। इंस्टाग्राम का पासवर्ड और रील अपलोड करने की जिम्मेदारी राजन के पास थी। बाद में जब उसने सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग देखी तो उसे पूरे मामले की जानकारी मिली।
  • गालियां देने वालों का धन्यवाद: ट्रेनर ने कहा- जिन्होंने मुझे गालियां दीं, उनका भी मैं धन्यवाद करता हूं, क्योंकि वे भी मेरे अपने लोग हैं। मुझे इस बात की खुशी है कि दुनिया भर के लोग मेरी वीडियो देखते हैं और जब मैं बच्चों, युवाओं और परिवारों के लिए प्रेरणादायक वीडियो बनाता हूं तो मुझे लोगों का भरपूर प्यार मिलता है।
  • मुझे भी वीडियो अच्छी नहीं लगी: उसने गुरबाणी का हवाला देते हुए कहा कि इंसान गलतियों का पुतला है और परमात्मा व साध संगत ही बख्शने वाली है। उसने माना कि जब उसने खुद वह वीडियो दोबारा देखी तो उसे भी वह अच्छी नहीं लगी।
राणारॉक जिम में महिलाओं को भी ट्रेनिंग देता है। - फाइल फोटो

राणारॉक जिम में महिलाओं को भी ट्रेनिंग देता है। – फाइल फोटो

  • चेले को सामान्य वीडियो लगी थी: इसके बाद राणारॉक ने अपने साथी राजन को भी बोलने के लिए कहा। राजन ने माना कि राणारॉक ने उसे वीडियो अपलोड न करने के लिए कहा था, लेकिन इंस्टाग्राम का पासवर्ड उसके पास होने के कारण उसने ही वीडियो पोस्ट कर दी। राजन ने कहा कि उसे उस समय यह एक सामान्य वीडियो लगी थी।
  • वीडियो को डिलीट कर दूंगा: राणारॉक ने आगे कहा कि अब वह अपने सोशल मीडिया पेज से उस वीडियो को हटा देगा। उसने कहा कि दूसरे लोग अपने-अपने पेज पर उसे रखें या हटाएं, यह उनका फैसला है। उसने लोगों से अपील करते हुए कहा कि मन के अंदर से बैर, विरोध, काम, क्रोध, मोह, झूठ, लोभ, अहंकार और अन्य विकारों को निकालना चाहिए। इंसान को कभी अहंकारी नहीं होना चाहिए और वह खुद भी इन बातों को अपने जीवन में अपनाने की कोशिश करता है।
  • सोशल मीडिया के लोग मेरा परिवार: उसने कहा कि इंस्टाग्राम, यूट्यूब और सोशल मीडिया पर जुड़े लोग वास्तव में उसका परिवार हैं। उसे भी लोगों की नाराजगी महसूस हुई। उसने कहा कि ट्रोलिंग देखकर एहसास हुआ कि लोगों को यह वीडियो बिल्कुल पसंद नहीं आई और परिवार के लोग भी इसे देख रहे थे।
  • मुझे माफ कर दीजिए: राणारॉक ने कहा- परिवार में भी कभी-कभी गलती हो जाती है। फिर इंसान माफी मांगकर आगे बढ़ता है। इसी भावना के साथ मैं भी अपने सोशल मीडिया परिवार से माफी मांगता हूं और भरोसा दिलाता हूं कि भविष्य में हर कंटेंट सोच-समझकर बनाया और अपलोड किया जाएगा। अच्छी एडिटिंग और पूरी जिम्मेदारी के साथ ही आगे वीडियो साझा की जाएंगी, ताकि किसी की भावनाएं आहत न हों।

॰॰॰॰॰॰॰॰॰॰

यह खबर भी पढ़ें…

अमृतसर में निहंग ने होटल एजेंट को जड़ा थप्पड़, कार के पास बुलाया; श्रद्धालुओं को परेशान नहीं करने की चेतावनी दी

अमृतसर स्थित गोल्डन टेंपल के आसपास होटल एजेंटों द्वारा श्रद्धालुओं को परेशान किए जाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में एक निहंग कार में बैठे-बैठे सड़क किनारे खड़े होटल एजेंट को थप्पड़ मारता है। इसके बाद निहंग सिंह साथियों के साथ कार में बैठकर गोल्डन टेंपल के आसपास के इलाकों का दौरा करते हैं। पढ़ें पूरी खबर…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||