Image Slider


Three people received a new lease of life through organ donation from a brain-dead patient



साहिबाबाद। दिल्ली के कृष्णा नगर निवासी 68 वर्षीय ब्रेन डेड मरीज के परिजनों ने अंगदान का निर्णय लेकर तीन गंभीर मरीजों को नया जीवन दिया। वैशाली के एक निजी अस्पताल में मरीज का लिवर और दोनों किडनी सफलतापूर्वक प्रत्यारोपित किया गया। इनमें से एक किडनी साहिबाबाद के 39 वर्षीय क्रॉनिक किडनी डिजीज (सीकेडी) से पीड़ित मरीज को लगाई गई है। वह पांच वर्षों से डायलिसिस पर चल रहे थे। दूसरी किडनी द्वारका के एक अस्पताल और लिवर दूसरे अस्पताल में प्रत्यारोपण के लिए भेजा गया। डॉक्टरों ने बताया कि ब्रेन डेड मरीजों का समय पर अंगदान कई लोगों की जान बचा सकता है और समाज में इस दिशा में जागरूकता बढ़ाने की जरूरत है।


———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||