Image Slider

कविनगर क्षेत्रांतर्गत एनएच नौ पर अज्ञात वाहन ने पुलिसकर्मी की बाइक में टाकर मार दी। हादसा होते ही चालक वाहन लेकर मौके से भाग गया। कविनगर पुलिस गंभीर हालत में पुलिसकर्मी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां घायल को हालत नाजुक बनी है।


एसीपी कविनगर सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन में तैनात हैड कांस्टेबल मनवीर सिंह बाइक से ड्यूटी के लिए निकले। जब वह एनएच नौ पर मणिपाल अस्पताल के सामने पहुँचे तो पीछे आये अनियंत्रित वाहन ने पुलिसकर्मी की बाइक में टक्कर मार दी हादसे के बाद चालक महान लेकर मौके से भाग गया सूचना पर पहुंची वेब सिटी पुलिस ने घायल पुलिसकर्मी को मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। एसीपी ने बताया कि आसपास के सीसीटीवी फुटेज से आरोपी चालक और वाहन की पहचान के प्रयास किया जा रहे हैं। जल्द ही आरोपी चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||