Image Slider

होमखेलक्रिकेटहाय रे किस्मत! सीरीज बदलते ही हर्ष दुबे का टेस्ट टीम से नाम गायब, जानें क्यों

Last Updated:

Who is Harsh Dubey: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए टीम इंडिया ने अपने टेस्ट स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम में सारांश जैन को पहली बार मौका मिला है. सारांश स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. हालांकि, विकल्प के तौर पर हर्ष दुबे भी थे, जिन्हें इसी साल जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए उन्हें स्क्वाड में शामिल किया गया था, लेकिन सीरीज बदलते ही उनका नाम टीम से गायब हो गया.

Zoom

हर्ष दुबे को नहीं मिला टेस्ट टीम में मौका

नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. सीरीज की शुरुआत अगले महीने 15 अगस्त से हो रही है. इस सीरीज के लिए लगभग वही टीम चुनी गई है जो जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट के लिए थी. हालांकि, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह और प्रसिद्ध कृष्णा की टीम में वापसी हुई है, लेकिन बुमराह की उपलब्धता उनकी फिटनेस पर निर्भर रहेगी. इसके अलावा तीन खिलाड़ी ऐसे हैं जो टेस्ट टीम से बाहर हुए हैं. इसमें वाशिंगटन सुंदर (पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं), नितीश रेड्डी और हर्ष दुबे का नाम है.

हर्ष दुबे को अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में शामिल किया गया था. हालांकि, उन्हें उस टेस्ट में डेब्यू का मौका नहीं मिला था. सौराष्ट्र के इस स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर ने घरेलू क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन किया था और उन्हें जडेजा और वाशिंगटन के रूप में देखा जा रहा था, लेकिन सीरीज बदलते ही उनका नाम टीम से गायब हो गया है. हालांकि, अच्छी बात ये है कि अफगानिस्तान के खिलाफ उन्हें वनडे सीरीज में खेलने का मौका मिला था.

हर्ष की जगह सारांश जैन को मौका मिला है

श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए सारांश जैन के रूप में एकमात्र नए चेहरे को मौका मिला है. अब सवाल ये उठता है कि हर्ष दुबे को टीम से क्यों ड्रॉप किया गया. दरअसल, हर्ष और सारांश दोनों ही स्पिन बॉलिंग ऑलराउंडर हैं. दोनों ही खिलाड़ियों ने अपनी-अपनी घरेलू टीम के लिए दमदार खेल दिखाया है. ऐसे में हो सकता है कि बीसीसीआई ये प्लानिंग कर रहा हो कि सारांश को भी भारतीय सेटअप के लिए तैयार किया जाए, जैसा कि हर्ष दुबे के लिए किया था.

वहीं, दूसरी तरफ हर्ष को अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट में शायद इसलिए भी डेब्यू का मौका नहीं मिला था, क्योंकि सिर्फ एक ही मैच था और भारतीय टीम अपनी पूरी स्ट्रेंथ के साथ मैदान पर उतरी थी. हालांकि, सारांश के टेस्ट डेब्यू की संभावना ज्यादा है, क्योंकि सुंदर चोट के कारण पहले मैच के लिए उपलब्ध नहीं हैं. दूसरी ओर जडेजा की भी वापसी हुई है, तो ये देखना रोचक होगा कि शुभमन गिल किस तरह की प्लेइंग इलेवन के साथ श्रीलंका में मैदान पर उतरते हैं.

About the Author

authorimg

Jitendra Kumar

जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||