Image Slider

Last Updated:

Pavala Shyamala Death News: तेलुगु सिनेमा की दिग्गज एक्ट्रेस पावला श्यामला का 75 वर्ष की उम्र में निधन हो गया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, हैदराबाद के एक अस्पताल में इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया, जिसके बाद उन्होंने अंतिम सांस ली. वह लंबे समय से दिल की बीमारी, पार्किंसन और हाई ब्लड प्रेशर जैसी स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रही थीं. उनके निधन से तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर है.

Zoom

पावला श्यामला ने कई फिल्मों में काम किया है. फाइल फोटो.

नई दिल्ली. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से एक दुखद खबर सामने आई है. दिग्गज एक्ट्रेस पावला श्यामला का मंगलवार तड़के 75 साल की उम्र में निधन हो गया. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह हैदराबाद के एक अस्पताल में भर्ती थी. इलाज के दौरान उन्हें कार्डियक अरेस्ट आया और डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उन्हें बचाया नहीं जा सका. उनके निधन की खबर से तेलुगु फिल्म जगत और उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है.

बताया जा रहा है कि पावला श्यामला पिछले काफी समय से दिल से जुड़ी बीमारियों का इलाज करा रही थीं. इसके अलावा वह पार्किंसन रोग, हाई ब्लड प्रेशर (हाइपरटेंशन) और वह दूसरी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रही थीं. लगातार बिगड़ती सेहत के कारण वह पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थीं.

अभिनय शैली और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस से बनाई खास जगह

पावला श्यामला ने अपने लंबे फिल्मी करियर में तेलुगु सिनेमा की कई यादगार फिल्मों में काम किया और अपनी दमदार अदाकारी से अलग पहचान बनाई. उन्होंने दशकों तक फिल्म इंडस्ट्री में सक्रिय रहकर विभिन्न तरह के किरदार निभाए. उनकी सहज अभिनय शैली और प्रभावशाली स्क्रीन प्रेजेंस ने उन्हें दर्शकों के बीच खास लोकप्रियता दिलाई.

आर्थिक तंगी का भी सामना कर रही थीं पावला श्यामला

हालांकि, फिल्मी करियर में सफलता मिलने के बावजूद उनके जीवन के आखिरी कुछ साल काफी मुश्किलों में बीते. रिपोर्ट्स के मुताबिक, वह लगातार स्वास्थ्य समस्याओं के साथ-साथ आर्थिक तंगी का भी सामना कर रही थीं. उनकी स्थिति को लेकर समय-समय पर फिल्म इंडस्ट्री के कई लोगों ने चिंता भी जताई थी.

फैंस और इंडस्ट्री से जुड़े लोग जता रहे शोक

पावला श्यामला के निधन की खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर शोक संदेशों की बाढ़ आ गई. तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कलाकारों और प्रशंसकों ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके योगदान को याद किया. उनके अंतिम संस्कार की प्रक्रिया मंगलवार को ही संपन्न होने की उम्मीद जताई जा रही है. पावला श्यामला का जाना तेलुगु सिनेमा के लिए एक बड़ी क्षति माना जा रहा है. अपने लंबे करियर और यादगार अभिनय के जरिए उन्होंने दर्शकों के दिलों में जो जगह बनाई, उसे हमेशा याद किया जाएगा.

About the Author

authorimg

Shikha Pandey

15 साल पहले पत्रकारिता से शुरू हुआ शिखा पाण्डेय का सफर आज भी उसी जुनून के साथ जारी है. दिसंबर 2019 में न्यूज18 हिंदी से जुड़ने के बाद वह चीफ सब एडिटर के रूप मे…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||