Gonda Latest News: उत्तर प्रदेश के गोंडा से खबर सामने आई है. जहां देहात कोतवाली क्षेत्र के बेसिया चैन गांव के रहने वाले 45 वर्षीय बिशन लाल चौहान पर उनके ही 7 साल के सगे बेटे देवराज ने धारदार हथियार से हमला कर दिया.
7 साल के सगे बेटे देवराज ने धारदार हथियार से पिता पर 7-8 बार ताबड़तोड़ वार कर दिया.
बताते चलें कि बिशन लाल के छोटे बेटे ने गड़ासा से सिर और चेहरे पर एक नहीं बल्कि 8 -10 ताबड़तोड़ वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची डायल 112 की टीम द्वारा तत्काल बिशन लाल चौहान को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां इलाज चल रहा है.
पुलिस पूछताछ में निकलकर सामने आया है कि देवराज अपनी चाची के साथ जम्मू जाना चाह रहा था. क्योंकि देवराज की चाची जम्मू ने रहती हैं चाचा ने कहा था कि तुम्हारे पापा बोलेंगे तो तुम पहले उनसे पूछ लो. जब देवराज अपने पापा से पूछने गया तो पापा ने कहा कि तुमको नहीं जाना है. बार-बार पूछने पर कहा की अगर तुम जाओगे तो तुमको गड़ासे से काट डालेंगे.
इसके बाद पिता घर के बाहर लगे पेड़ के नीचे जाकर सो गए. बिशन लाल पैर से विकलांग भी है. दोपहर 12:00 बजते ही जैसे बेटे को लगा कि पिता गहरी नींद में सो गए हैं. वैसे ही घर के अंदर गया वहां पर रखे गड़ासे को लेकर आया और एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार करके गंभीर रूप से घायल कर दिया. फिलहाल बिशन लाल का इलाज चल रहा है. वहीं इस घटना से हर कोई आश्चर्य में है. वहीं पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है.
About the Author
अभिजीत चौहान, News18 Hindi के डिजिटल विंग में सब-एडिटर हैं. वर्तमान में अभिजीत उत्तर प्रदेश की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, क्राइम, ब्रेकिंग न्यूज और वायरल ख़बरें कवरेज कर रहे हैं. AAFT कॉलेज से पत्रकारिता की मास्…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



