नितेश तिवारी की मच-अवेटेड मेगा बजट फिल्म ‘रामायण’ को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक कॉन 2026 में हुए एक खास इवेंट के दौरान निर्देशक नितेश तिवारी, रणबीर कपूर, यश और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा एक साथ मंच पर नजर आए. इस दौरान नितेश तिवारी ने खुलासा किया कि आखिर क्यों इस फिल्म को दो अलग-अलग पार्ट में बनाने का फैसला लिया गया और पहला भाग किस मोड़ पर खत्म होगा.
दिवाली के मौके पर रिलीज होगी रणबीर कपूर की ‘रामायण’.
नई दिल्ली. बॉलीवुड स्टार रणबीर कपूर की ‘रामायण’ साल 2026 की मच अवेटेड फिल्म है. इस मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट सातवें आसमान पर है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में यश भी नजर आएगे. हाल ही में सैन डिएगो कॉमिक कॉन में आयोजित ‘रामायण’ के स्पेशल पैनल के दौरान नितेश तिवारी ने बताया कि यह फिल्म दर्शकों के दिल में उत्सुकता और बेसब्री छोड़ते हुए खत्म होगी. इस खास इवेंट में रणबीर कपूर, यश और प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा भी मौजूद थे. नितेश ने यह भी बताया कि ‘रामायण’ को दो पार्ट में बनाने का फैसला क्यों लिया गया.
सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में आयोजित इवेंट के दौरान नितेश तिवारी ने समझाया कि ‘रामायण’ की कहानी इतनी बड़ी और भव्य है कि इसे किसी एक फिल्म में समेटना नामुमकिन था. उन्होंने कहा, ‘हमने हमेशा यही माना कि यह कहानी इतनी बड़ी है कि इसे दो भागों में ही सही तरीके से दिखाया जा सकता है. पहला पार्ट एक ऐसे सस्पेंस वाले मोड़ पर खत्म होगा कि जैसे ही दर्शक थिएटर से बाहर निकलेंगे, वे तुरंत दूसरा पार्ट देखने के लिए बेताब हो उठेंगे. हमने बहुत सोच-समझकर वो पॉइंट चुना है जहां पार्ट 1 को रोकना सबसे सही रहेगा, ताकि बाकी की बची हुई कहानी पार्ट 2 में पेश की जा सके.’
अभी तक शूट नहीं हुआ ‘रामायण’ का क्लाइमैक्स
वायरल हैं ‘रामायण’ की छोटी-छोटी क्लिप
इवेंट के बाद अनरिलीज्ड ट्रेलर के छोटी-छोटी क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल होनी लगी, जिसके बाद फैंस लगातार मेकर्स से इसे ऑफिशियली रिलीज करने की मांग कर रहे हैं. रिपोर्ट्स की मानें तो पहली बार क्लिप्स लीक होने के बाद प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा और फिल्म की लीगल टीम ने सख्त एंटी-पायरेसी ड्राइव भी चलाई थी, हालांकि कॉमिक-कॉन प्रीव्यू के बाद भी नए क्लिप्स सोशल मीडिया पर घूमते नजर आए.
नवंबर महीने में रिलीज होगी ‘रामायण’
बताते चलें कि नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही इस मेगा बजट फिल्म में रणबीर कपूर भगवान श्रीराम, साई पल्लवी माता सीता और यश रावण के दमदार किरदार में नजर आएंगे. इनके अलावा फिल्म में सनी देओल, रवि दुबे, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय और कुणाल कपूर जैसे सितारे भी अहम भूमिकाओं में हैं. फिल्म के संगीत की कमान ऑस्कर विजेता एआर रहमान और हंस जिमर ने संभाली है. रामायण का पहला पार्ट नवंबर 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह तैयार है.
About the Author
कामता प्रसाद (KP) एक अनुभवी पत्रकार हैं, जिनके पास मीडिया इंडस्ट्री में काम करने का 11 सालों का लंबा अनुभव है. वर्तमान में वह न्यूज18 हिंदी में बतौर सीनियर सब एडिटर अपनी सेवाएं दे रहे हैं. कामता को एंटरटेनमेंट …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


