‘मैं उसी से शादी करुंगी, चाहे कुछ हो जाए’:बहन की जिद से खौला भाई का खून, पहले गला दबाया फिर ब्लेड से काट डाला – Ghaziabad Honour Killing Mystery Woman Dead Body Found In Field Solved Brother Killed
Image Slider
{“_id”:”6a6604a624ce042e740190f4″,”slug”:”ghaziabad-honour-killing-mystery-woman-dead-body-found-in-field-solved-brother-killed-2026-07-26″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”‘मैं उसी से शादी करुंगी, चाहे कुछ हो जाए’: बहन की जिद से खौला भाई का खून, पहले गला दबाया फिर ब्लेड से काट डाला”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजियाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Sun, 26 Jul 2026 06:48 PM IST
वेव सिटी क्षेत्रांतर्गत तीन दिन पूर्व बहन की हत्या करने वाला भाई गिरफ्तार हुआ। ऑनर किलिंग के शक में आरी के ब्लेड से काटा गला था। ज्वार के खेत में शव डालकर फरार हो गया था। पुलिस ने पेंटर को झुग्गी झोंपड़ी से गिरफ्तार किया।
आरोपी दीपक कुमार – फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद पुलिस, स्वाट टीम एवं सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 23 जुलाई को ज्वार के खेत में मिली युवती की हत्या का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने मामले में मृतका के सगे भाई को आला-कत्ल (हत्या में प्रयुक्त आरी के ब्लेड) के साथ गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी प्रियाश्री पाल ने बताया कि गत 23 जुलाई की सुबह वेवसिटी थाना क्षेत्र के काजीपुरा गांव में खेत स्वामी मनोज कुमार के ज्वार के खेत में एक अज्ञात युवती उम्र लगभग 22 वर्ष का शव मिला था।