Last Updated:
इंडियन प्रीमियर लीग 2026 से पहले स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या को लेकर ट्रेड डील की चर्चा तेज हो गई है. हार्दिक पिछले सीजन में मुंबई इंडियं के कप्तान थे, लेकिन उनकी अगुवाई में टीम का प्रदर्शन बहुत ही निराशाजनक रहा. ऐसे में मुंबई की टीम आगामी सीजन से पहले हार्दिक पंड्या के लिए ट्रेड डील करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं.
आईपीएल 2026 में मुंबई की कप्तानी करने वाले हार्दिक
हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक चेन्नई सुपर किंग्स की टीम मुंबई इंडियंस से हार्दिक का ट्रेड करना चाहती है. इस ट्रेड के लिए मुंबई हार्दिक के बदले सीएसके से आयुष म्हात्रे और कैश की मांग की थी. हालांकि, खबर है कि सीएसके हार्दिक के लिए म्हात्रे का सौदा करने के पक्ष में नहीं है. इसके बजाय, उन्होंने मुंबई के इस ऑलराउंडर के लिए डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे और 10 करोड़ रुपये की पेशकश की है.
क्या है सीएसके का म्हात्रे को लेकर प्लान
सीएसके और मुंबई के बीच हार्दिक को लेकर ट्रेड होता या फिर नहीं, लेकिन आयुष म्हात्रे को लेकर बात बनती हुई नहीं दिख रही है. सीएसके म्हात्रे के भविष्य को लेकर बेहद सतर्क है और वह इस 19 वर्षीय बल्लेबाज को छोड़ने से झिझक रही. यही कारण है कि सीएसके ने मुंबई के सामने ब्रेविस और शिवम दुबे को देने का प्रस्ताव दिया है.
मुंबई के लिए साबित हो सकता है फायदे का सौदा
वहीं, अगर मुंबई इंडियंस की टीम शिवम दुबे और ब्रेविस के साथ 10 करोड़ कैश पर मान जाती है तो उसके लिए ये फायदे का सौदा साबित हो सकता है. क्योंकि आईपीएल 2026 में शिवम दुबे को सीएसके की टीम ने 12 करोड़ रुपए में रिटेन किया था. वहीं, डेवाल्ड को टीम ने 2.20 करोड़ में लिया था. ऐसे में कुल मिलाकर देखें तो हार्दिक के बदले मुंबई को 24 करोड़ का डील होगा. मुंबई ने हार्दिक के लिए 16.35 करोड़ में गुजरात से ट्रेड डील की थी.
About the Author
जितेंद्र कुमार डिजिटल पत्रकारिता की दुनिया में बीते 10 सालों से सक्रिय हैं. इस वक्त नेटवर्क 18 समूह में हिंदी स्पोर्ट्स सेक्शन में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. क्रिकेट के साथ बॉक्सिंग, कबड्डी, बैडमिंटन, ह…
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



