Image Slider

Last Updated:

छात्रों के आगे सरकार को आखिरकार झुकना पड़ा. धर्मेंद्र प्रधान ने जैसे ही शिक्षा मंत्री के पद से इस्तीफा दिया, भारतीय युवाओं में खुशी की लहर दौड़ गई. प्रियंका चोपड़ा, विजय वर्मा, वीर दास जैसे सितारों ने युवाओं के जज्बे को सलाम किया. धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद कॉमेडियन समय रैना ने भी अपना रिएक्शन दिया है. वे भी तमाम सितारों की तरह युवाओं के पक्ष में खड़े नजर आए.

ख़बरें फटाफट

Zoom

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फिल्मी सितारों का आया रिएक्शन.

नई दिल्ली: छात्र आंदोलन के दबाव की वजह से केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने जैसे ही शिक्षा मंत्री का पद छोड़ने का ऐलान किया, देश के युवा खुशी से झूम उठे. सोशल मीडिया पर खुशी से झूमते युवाओं की तस्वीरें-वीडियोज वायरल होने लगे. वे बेहतर भविष्य की कामनाओं के साथ आगे बढ़ रहे हैं. तमाम फिल्मी सितारे उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं. समय रैना ने भी मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अपना रिएक्शन दिया है. मशहूर कॉमेडियन ने नीट पेपर लीक के खिलाफ खड़े छात्रों को बधाई दी. उन्होंने अपने इंस्टाग्राम हैंडल की स्टोरीज में लिखा, ‘छात्रों की ताकत और बढ़े.’

समय रैना ने इससे पहले भी नीट पेपर लीक का विरोध कर रहे छात्रों का सपोर्ट किया था. समय रैना ने एक इंस्टाग्राम स्टोरी में कहा था कि छात्र बेहतर एजुकेशन सिस्टम के हकदार हैं और हालात बिगड़ने से पहले उनकी चिंताओं को सुना जाना चाहिए. उन्होंने लिखा, ‘छात्र सिर्फ एक बेहतर एजुकेशन सिस्टम और जवाबदेही चाहते हैं. बातचीत करके और चीजों को सुलझाना इतना मुश्किल क्यों है?’ उन्होंने इसके बाद कहा, ‘ज्यादातर छात्रों के लिए परीक्षाएं ही उनके और उनके परिवारों के लिए अच्छी जिंदगी बनाने का एकमात्र जरिया है. मुझे उम्मीद है कि सभी छात्रों की आवाज सुनी जाएगी और इससे कुछ ठोस नतीजा निकलेगा.’

(फोटो साभार: Instagram@maisamayhoon)

फिल्मी सितारों ने युवाओं का किया सपोर्ट
समय रैना के अलावा विजय वर्मा, वीर दास, प्रियंका चोपड़ा और अदिति राव हैदरी ने भी छात्रों को उनकी जीत पर बधाई दी है जो पिछले कुछ दिनों से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग कर रहे थे. वे खुलकर युवाओं के मुद्दे और उनके हौसले की तारीफ कर रहे हैं. शबाना आजमी, रितेश देशमुख, सलमान खान और प्रकाश राज जैसे सितारों ने छात्रों के आंदोलन का खुलकर सपोर्ट किया था. ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के अभिजीत दिपके ने ‘अनफिल्टर्ड बाय समदीश’ से बातचीत में उन कॉमेडियन पर बात की थी जिन्हें देखना उन्हें पसंद है. जब उनसे पूछा गया कि क्या वे ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में शामिल होंगे, तो उन्होंने जवाब दिया, ‘मैं ‘इंडियाज गॉट लेटेंट’ में नहीं जाऊंगा. मुझे यह पसंद नहीं है, क्योंकि इसमें यह सोच होती है कि हम क्यों लड़ें? हमें आसान रास्ता अपनाना चाहिए और बाहर निकल जाना चाहिए.’ आप बाहर निकल पाएंगे क्योंकि आपके पास सुविधाएं हैं.’

About the Author

authorimg

Abhishek NagarSenior Sub Editor

अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ में सीनियर सब एडिटर के पद पर काम कर रहे हैं. दिल्ली के रहने वाले अभिषेक नागर ‘न्यूज18 डिजिटल’ की एंटरटेनमेंट टीम का हिस्सा हैं. उन्होंने एंटरटेनमेंट बीट के अलावा करियर, हेल्थ और पॉल…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||