Image Slider

Last Updated:

Bihar Sports News: बिहार सरकार ने खेल प्रतिभाओं को सम्मान देने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज आकाश दीप और मुकेश कुमार को पुलिस उपाधीक्षक यानी डीएसपी पद पर नियुक्त किया है. मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शुक्रवार को ‘मेडल लाओ नौकरी पाओ’ योजना के तहत दोनों क्रिकेटरों समेत 21 खिलाड़ियों को नियुक्ति पत्र सौंपे. सरकार का कहना है कि इस पहल का उद्देश्य खिलाड़ियों को सुरक्षित भविष्य देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है.

आकाशदीप और मुकेश अब डीएसपी, बिहार के खिलाड़ियों के लिए सरकार का संदेश समझिएZoom

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘मेडल लाओ, नौकरी पाओ’ योजना के अंतर्गत 19 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को नियुक्ति-पत्र प्रदान किया.

पटना. ऊर्जा ऑडिटोरियम में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर आकाश दीप और मुकेश कुमार सहित 21 खिलाड़ियों को सरकारी सेवा में नियुक्ति पत्र सौंपे. इस दौरान उन्होंने कहा कि बिहार में खिलाड़ियों के लिए सुनहरे भविष्य का नया अध्याय शुरू हुआ है. पहली बार राज्य में किसी खिलाड़ी को डीएसपी जैसे उच्च पद पर नियुक्ति दी गई है, जो आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी. मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता खेल प्रतिभाओं को सम्मान देने के साथ उन्हें सुरक्षित करियर उपलब्ध कराना है, ताकि युवा पूरे मन से खेलों में अपना भविष्य बना सकें.

15 सितंबर से पंचायत स्तर पर प्रतिभा खोज अभियान

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि 15 सितंबर से राज्य के सभी पंचायतों में खेल प्रतिभा खोज अभियान शुरू किया जाएगा. इसके तहत प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की पहचान कर उन्हें व्यवस्थित और आधुनिक प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव तक खेल संस्कृति विकसित करने के लिए लगातार काम कर रही है.

स्पोर्ट्स इन्फ्रास्ट्रक्चर पर सरकार का फोकस

सम्राट चौधरी ने कहा कि पिछले दो वर्षों में बिहार में 5,000 खेल मैदानों का निर्माण पूरा किया गया है. राज्य में नालंदा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की भी सफल मेजबानी की गई है. उन्होंने कहा कि सरकार आधुनिक खेल सुविधाओं और प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए लगातार निवेश कर रही है. मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि पटना के मोइनुल हक स्टेडियम का पुनर्विकास कराया जा रहा है और इसके संचालन की जिम्मेदारी बीसीसीआई को दी गई है. उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में बिहार की टीम भी आईपीएल में हिस्सा लेगी.

संघर्ष के दिनों को याद कर भावुक हुए आकाश दीप

नियुक्ति पत्र मिलने के बाद आकाश दीप ने बिहार सरकार का आभार जताया. उन्होंने कहा कि वह रोहतास जिले के एक छोटे से गांव से आते हैं और शुरुआती दिनों में गांव में ही क्रिकेट खेलते थे. उस समय खेल को करियर के रूप में ज्यादा महत्व नहीं दिया जाता था, लेकिन अब सरकारी नौकरी और सम्मान मिलने से परिवारों का नजरिया बदल रहा है. आकाश दीप ने सासाराम में एक अत्याधुनिक मल्टी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स विकसित करने का भी आग्रह किया, ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और सुविधाएं मिल सकें.

‘बिहार में प्रतिभा की कमी नहीं’- मुकेश कुमार

तेज गेंदबाज मुकेश कुमार ने कहा कि बिहार सरकार का यह फैसला खिलाड़ियों के लिए प्रेरणादायक है. उन्होंने कहा कि बिहार के युवाओं में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल बेहतर अवसर और सुविधाओं की है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि वह राज्य के खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने में हर संभव सहयोग करेंगे.समारोह में उपमुख्यमंत्री विजय कुमार चौधरी, खेल मंत्री श्रेयसी सिंह, खेल विभाग के सचिव दीपक आनंद, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण के महानिदेशक रविंद्रण शंकरण, डीजीपी विनय कुमार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

About the Author

authorimg

Vijay jha

पत्रकारिता क्षेत्र में 22 वर्षों से कार्यरत. प्रिंट, इलेट्रॉनिक एवं डिजिटल मीडिया में महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन. नेटवर्क 18, ईटीवी, मौर्य टीवी, फोकस टीवी, न्यूज वर्ल्ड इंडिया, हमार टीवी, ब्लूक्राफ्ट डिजिट…

और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||