Image Slider

मुरादनगर। हरिद्वार से पवित्र गंगाजल लेकर कांवड़िये वापस आने लगे हैं। बृहस्पतिवार रात दिल्ली-मेरठ मार्ग पर बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। डीजे पर बज रहे शिव भजनों के साथ कांवड़िये अपने-अपने गंतव्य की ओर बढ़ते नजर आए।


हरियाणा के करीब 50 से अधिक कांवड़ियों का जत्था देर रात दिल्ली-मेरठ मार्ग से होकर गुजरा। कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। थाना प्रभारी कृष्ण कुमार मौर्य पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और कांवड़ियों के जत्थे को सुरक्षित मुरादनगर क्षेत्र से पार कराया। कांवड़ियों की आवाजाही के दौरान हाईवे पर गाजियाबाद की ओर कुछ समय के लिए वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही और पुलिस लगातार कांवड़ियों की सुरक्षा व यातायात व्यवस्था पर नजर बनाए रही।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||