Last Updated:
Asian Games 2026 Cricket: 19 सितंबर से जापाने में शुरू होने जा रहे एशियाई खेलों में इस बार भी क्रिकेट बड़ा आकर्षण होगा. डिफेंडिंग गोल्ड मेडलिस्ट भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश और श्रीलंका को सीधे नॉकआउट राउंड में एंट्री मिली है. भारत ने पिछली दफा मेंस कैटेगरी के साथ-साथ महिला कैटेगरी में भी गोल्ड मेडलिस्ट रही थी.
एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान
सेमीफाइनल में भिड़ सकते हैं भारत-पाकिस्तान
भारतीय मेंस टीम सेमीफाइनल में पाकिस्तान का सामना कर सकती है. एशियाई खेलों में पुरुषों की क्रिकेट प्रतियोगिता 24 सितंबर को शुरू होगी और उसका फाइनल मैच एक अक्टूबर को खेला जाएगा. महिलाओं की प्रतियोगिता 17 से 22 सितंबर तक होगी. भारतीय महिला टीम फाइनल में पाकिस्तान से भिड़ सकती है.
इन टीम के बीच होगा पहले राउंड का गेम
अफगानिस्तान, हांगकांग, जापान, मलेशिया, नेपाल और ओमान की टीमें इन चार बड़ी टीमों के साथ जुड़ने के लिए पहले राउंड में मुकाबला करेंगी. गुरुवार को एशियन गेम्स के पुरुष और महिला टूर्नामेंट के लिए ड्रॉ और ग्रुप की घोषणा की गई. वैसे तो आपको पता ही है कि मेंस टूर्नामेंट में दस टीमें हिस्सा लेंगी, जबकि महिला टूर्नामेंट में आठ टीमें खेलेंगी.
मेंस ग्रुप में 10 टीम के बीच गोल्ड मेडल की रेस
मेंस क्रिकेट प्रतियोगिता में 10 टीमें भाग ले रही हैं. प्रारंभिक चरण में ग्रुप ए में अफगानिस्तान, जापान और नेपाल तथा ग्रुप बी में हांगकांग, चीन, मलेशिया और ओमान शामिल होंगे. दोनों प्रतियोगिताएं आइची प्रांत के कोरोजी एथलेटिक पार्क में टी20 प्रारूप में खेली जाएंगी.
Mens Asian Games – September 24 to October 1st.
ODIs vs West Indies – September 27 to October 3rd.
Shreyas Iyer, Ishan Kishan, Axar Patel, Nitish Kumar Reddy, Washington Sundar, Harshit Rana, Jasprit Bumrah, Arshdeep Singh will miss the West Indies ODIs. ❌ pic.twitter.com/vNkzJCR0Cp
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



