Image Slider

Devshayani Ekadashi Remedies: हिंदू धर्म में देवशयनी एकादशी का विशेष महत्व माना जाता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी को भगवान श्रीहरि विष्णु चार माह के लिए योगनिद्रा में चले जाते हैं और इसी के साथ चातुर्मास का आरंभ होता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करने तथा कुछ विशेष उपाय करने से जीवन में सुख, समृद्धि, धन और सकारात्मक ऊर्जा का आगमन होता है। यदि आप आर्थिक उन्नति, पारिवारिक सुख और मनोकामना पूर्ति चाहते हैं, तो देवशयनी एकादशी के दिन ये 5 उपाय अवश्य करें।ALSO READ: Devshayani Ekadashi 2026: कब है देवशयनी एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त और पारण का सही समय

 

1. दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक

उपाय: यदि आपके घर में दक्षिणावर्ती शंख है, तो उसमें गाय का कच्चा दूध और थोड़ा सा गंगाजल मिलाकर भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का अभिषेक करें।

 

लाभ: इससे देवी लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और घर में रुका हुआ धन वापस आने के योग बनते हैं।

 

2. तुलसी दल अर्पित करें और पूजन करें

उपाय: ध्यान रखें कि एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़े जाते, इसलिए एक दिन पहले ही पत्ते तोड़कर रख लें। भगवान विष्णु को तुलसी अत्यंत प्रिय है। देवशयनी एकादशी के दिन श्रीहरि की पूजा करते समय उन्हें तुलसी के पत्ते/ तुलसी दल जरूर अर्पित करें। 

 

क्या होगा फायदा: इससे घर की आर्थिक तंगी दूर होती है और धन-धान्य में वृद्धि होती है।

 

3. पीपल के पेड़ में जल अर्पित करें

उपाय: एकादशी की सुबह स्नान के बाद पीपल के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और शाम को सरसों के तेल या गाय के घी का दीपक जलाएं।

 

 

4. ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का जाप

उपाय: पूजा के दौरान या दिनभर में कम से कम 108 बार ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ मंत्र का जाप करें तथा विष्णु सहस्रनाम का पाठ कर सकते हैं।

 

लाभ: घर से नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है और मानसिक शांति मिलती है। 

 

5. पीले रंग की वस्तुओं का दान

उपाय: पीले रंग का संबंध भगवान विष्णु और गुरु ग्रह से है। इस दिन किसी जरूरतमंद को या मंदिर में जाकर पीली वस्तुएं जैसे- चने की दाल, पीले वस्त्र, केले, केसर या हल्दी का दान करें।

 

लाभ: इसका दान करने से कुंडली में गुरु मजबूत होता है और भाग्य का साथ मिलता है।

 

देवशयनी एकादशी भगवान विष्णु की आराधना/ आध्यात्मिक साधना का अत्यंत शुभ दिन माना जाता है। इस दिन श्रद्धा और विश्वास के साथ किए गए पूजा-पाठ, दान और उपरोक्त उपाय जीवन में सुख, समृद्धि, धन-धान्य और सकारात्मकता लाने वाले माने जाते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इन उपायों से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है तथा जीवन की अनेक बाधाएं दूर होती हैं।

 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Devshayani Ekadashi: देवशयनी एकादशी 2026: पूजा की संपूर्ण पूजन सामग्री लिस्ट

 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||