Image Slider

होमताजा खबरदेशLIVE: संसद में फिर हंगामे के आसार, छात्रों के समर्थन में विपक्ष का प्रदर्शन

Last Updated:

Parliament Monsoon Session Live: संसद के मानसून सत्र में आज NEET-UG पेपर लीक विवाद, छात्रों के समर्थन में विपक्ष के प्रदर्शन और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक पर पूरे देश की नजर है. विपक्ष मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगा…और पढ़ें

LIVE: संसद में फिर हंगामे के आसार, छात्रों के समर्थन में विपक्ष का प्रदर्शनZoom

शुक्रवार को संसद के भीतर NEET विवाद पर टकराव, मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक तीन सबसे बड़े घटनाक्रम होंगे. (PTI)

Sansad Satra Live: संसद का मानसून सत्र में इस बार पूरा फोकस NEET पेपर लीक विवाद, छात्रों के आंदोलन और सरकार की अगली रणनीति पर आ गया है. चौथे दिन जिस तरह लोकसभा और राज्यसभा बिना कोई कामकाज किए स्थगित हो गईं, उसके बाद शुक्रवार का दिन और भी अहम माना जा रहा है. विपक्ष ने साफ कर दिया है कि वह छात्रों के मुद्दे और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर पीछे हटने वाला नहीं है. दूसरी तरफ सरकार भी अब कड़ा संदेश देने की तैयारी में दिख रही है. ऐसे में संसद के अंदर बहस और बाहर विरोध प्रदर्शन, दोनों पर देश की नजर टिकी हुई है.

आज की सबसे बड़ी बात सिर्फ संसद का हंगामा नहीं है, बल्कि केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए और सख्त कानून लाने पर फैसला हो सकता है. उन्होंने कहा है कि फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने और कड़ी सजा का प्रस्ताव तैयार हो चुका है. ऐसे में शुक्रवार का दिन केवल राजनीतिक टकराव का नहीं, बल्कि शिक्षा व्यवस्था से जुड़े बड़े फैसलों का भी गवाह बन सकता है. उधर विपक्ष मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगा तो इधर सरकार संसद के भीतर चर्चा के लिए विपक्ष को घेरने की रणनीति पर काम कर रही है.

संसद में NEET विवाद, विपक्ष का प्रदर्शन और कैबिनेट बैठक पर नजर

  • संसद के मानसून सत्र के पांचवें दिन विपक्षी दलों ने मकर द्वार पर छात्रों के समर्थन में प्रदर्शन करने का ऐलान किया है. विपक्ष NEET-UG पेपर लीक, 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर सरकार को घेरने की तैयारी में है.
  • लोकसभा और राज्यसभा में गुरुवार को लगातार नारेबाजी के कारण कोई कामकाज नहीं हो सका था. दोनों सदनों की कार्यवाही कई बार स्थगित हुई और अंत में पूरे दिन के लिए रोकनी पड़ी. ऐसे में शुक्रवार को भी हंगामे के पूरे आसार हैं.
  • सरकार का कहना है कि वह NEET मुद्दे पर चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष पहले शर्तें रख रहा है. वहीं विपक्ष का आरोप है कि सरकार जवाबदेही से बच रही है और छात्रों की आवाज दबाने की कोशिश कर रही है.

किरण रिजिजू ने विपक्ष पर साधा निशाना

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा, ‘मैं हाथ जोड़कर विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि NEET पेपर लीक पर चर्चा कीजिए. लेकिन विपक्ष पूर्व शर्तें और बहाने बनाकर इस चर्चा से भागने की कोशिश कर रहा है.’ सरकार का कहना है कि वह सदन में इस मुद्दे पर विस्तार से चर्चा चाहती है, लेकिन विपक्ष पहले शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग पर अड़ा हुआ है.

कैबिनेट बैठक में हो सकता है बड़ा फैसला

गुरुवार देर रात प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो संदेश जारी कर संकेत दिया कि शुक्रवार की केंद्रीय कैबिनेट बैठक में पेपर लीक रोकने के लिए बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. प्रधानमंत्री ने कहा, ‘पेपर लीक के खिलाफ और सख्त कार्रवाई से जुड़े प्रस्ताव कल की कैबिनेट बैठक में आएंगे. सरकार ने फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का फैसला किया है. संबंधित विभागों को इस दिशा में काम करने के निर्देश दिए गए हैं. विभागों ने देर रात मुझे बताया है कि कड़ी सजा के प्रावधान वाला ड्राफ्ट प्रस्ताव तैयार है. कैबिनेट सहयोगियों के साथ चर्चा के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा.’

प्रधानमंत्री मोदी के इस बयान के बाद माना जा रहा है कि सरकार परीक्षा प्रणाली में सुधार और दोषियों के खिलाफ कठोर कानूनी प्रावधानों की घोषणा कर सकती है.

विपक्ष का फोकस छात्रों के आंदोलन पर

विपक्षी INDIA गठबंधन केवल पेपर लीक तक ही सीमित नहीं है. विपक्ष 20 जुलाई को ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी उठा रहा है. विपक्ष का आरोप है कि शांतिपूर्ण प्रदर्शन करने वाले छात्रों के साथ सख्ती बरती गई, जबकि सरकार का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए गए.

आज क्या-क्या रहेगा अहम?

शुक्रवार को संसद के भीतर NEET विवाद पर टकराव, मकर द्वार पर विपक्ष का प्रदर्शन और केंद्रीय कैबिनेट की बैठक तीन सबसे बड़े घटनाक्रम होंगे. यदि कैबिनेट पेपर लीक रोकने के लिए नए कानून या फास्ट ट्रैक कोर्ट पर फैसला करती है, तो यह पूरे शिक्षा तंत्र में बड़ा बदलाव माना जाएगा. वहीं सदन में सरकार और विपक्ष के बीच बहस का रुख भी आने वाले दिनों की राजनीति तय कर सकता है.

Parliament Monsoon Session Live Update

संसद मानसून सत्र लाइव अपडेट: पेपर लीक रोकने के लिए 2024 में बना था कानून, आज कैबिनेट में और सख्त कदमों पर मंथन

Parliament Monsoon Session Live: मोदी सरकार ने जून 2024 में पब्लिक एग्जामिनेशंस (प्रिवेंशन ऑफ अनफेयर मीन्स) एक्ट लागू किया था, जो NEET, JEE समेत प्रमुख सार्वजनिक परीक्षाओं पर लागू होता है. इस कानून के तहत पेपर लीक, संगठित नकल, फर्जी अभ्यर्थी (इम्पर्सोनेशन) और कंप्यूटर सिस्टम से छेड़छाड़ को आपराधिक अपराध घोषित किया गया है. इसमें दोषी पाए जाने वाले व्यक्तियों को 3 से 5 साल तक की जेल और 10 लाख रुपये तक के जुर्माने का प्रावधान है, जबकि संगठित पेपर लीक गिरोह से जुड़े लोगों के लिए 5 से 10 साल तक की सजा और कम से कम 1 करोड़ रुपये के जुर्माने का प्रावधान किया गया है. सूत्रों के अनुसार, आज होने वाली केंद्रीय कैबिनेट बैठक में परीक्षा प्रणाली को और सुरक्षित बनाने के लिए इससे भी अधिक सख्त उपायों पर विचार किया जाएगा.

Parliament Monsoon Session Live: NEET मुद्दे पर खड़गे का पीएम मोदी पर हमला

संसद मानसून सत्र लाइव अपडेट: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने NEET-UG पेपर लीक विवाद पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी. उन्होंने कहा कि जब संसद का सत्र चल रहा है, तब प्रधानमंत्री को सदन के भीतर बयान देना चाहिए, न कि देर रात वीडियो रिकॉर्ड कर ‘मन की बात’ करनी चाहिए. खड़गे ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर मांग की कि प्रधानमंत्री संसद आने से पहले केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बर्खास्त करें, छात्रों से माफी मांगें और छात्रों की आवाज दबाने के लिए लाठीचार्ज व पेलेट गन के इस्तेमाल के जिम्मेदार लोगों पर सख्त कार्रवाई करें. इसके बाद ही कांग्रेस शिक्षा व्यवस्था पर विस्तृत चर्चा के लिए तैयार होगी.

संसद मानसून सत्र लाइव अपडेट: कांग्रेस का रुख: विधेयकों पर समर्थन संभव, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूरी

Parliament Monsoon Session Live: कांग्रेस ने NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग एक बार फिर दोहराई है. पार्टी सूत्रों के मुताबिक, सरकार द्वारा संसद में पेश किए जाने वाले विधेयकों का समर्थन करने की संभावना से इनकार नहीं किया गया है, लेकिन इसके लिए धर्मेंद्र प्रधान का पद छोड़ना जरूरी बताया गया है. सूत्रों ने कहा कि कांग्रेस विधेयकों को उनके गुण-दोष के आधार पर देखेगी और उन पर चर्चा में हिस्सा भी लेगी, लेकिन NEET-UG विवाद पर जवाबदेही तय किए बिना आगे बढ़ना उचित नहीं होगा.

संसद मानसून सत्र लाइव अपडेट: छात्रों के आंदोलन का मुद्दा भी रहेगा गरम

Parliament Monsoon Session Live: NEET पेपर लीक के साथ-साथ 20 जुलाई के ‘संसद चलो’ मार्च के दौरान छात्रों पर हुई पुलिस कार्रवाई का मुद्दा भी संसद में गूंजेगा. विपक्ष इस मामले में सरकार से जवाब मांगेगा, जबकि सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने के अपने फैसले का बचाव कर सकती है. संसद के अंदर और बाहर आज छात्रों का मुद्दा राजनीतिक बहस के केंद्र में रहने वाला है.

Parliament Monsoon Session Live: संसद मानसून सत्र लाइव अपडेट: लगातार चौथे दिन हंगामे के आसार

संसद मानसून सत्र लाइव अपडेट: लोकसभा और राज्यसभा में आज भी जोरदार हंगामे की संभावना है. गुरुवार को विपक्ष की नारेबाजी के कारण दोनों सदनों की कार्यवाही बिना किसी विधायी कामकाज के दिनभर के लिए स्थगित करनी पड़ी थी. ऐसे में आज भी संसद की कार्यवाही सुचारु रूप से चलने पर सवाल बने हुए हैं.

Parliament Monsoon Session Live: सरकार ने विपक्ष को चर्चा की चुनौती दी

संसद मानसून सत्र लाइव अपडेट: संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा, ‘मैं हाथ जोड़कर विपक्ष से अनुरोध करता हूं कि NEET पेपर लीक पर चर्चा कीजिए. लेकिन विपक्ष पूर्व शर्तें और बहाने बनाकर इस चर्चा से भागने की कोशिश कर रहा है.’ सरकार का दावा है कि वह सदन में इस मुद्दे पर विस्तृत चर्चा के लिए पूरी तरह तैयार है.

संसद मानसून सत्र लाइव अपडेट: कैबिनेट बैठक पर पूरे देश की नजर

Parliament Monsoon Session Live: आज केंद्रीय कैबिनेट की बैठक भी बेहद अहम मानी जा रही है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही संकेत दे चुके हैं कि पेपर लीक रोकने के लिए सख्त कानून, फास्ट ट्रैक कोर्ट और कड़ी सजा जैसे प्रस्तावों पर चर्चा होगी. यदि इन प्रस्तावों को मंजूरी मिलती है तो परीक्षा प्रणाली में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है.

Parliament Monsoon Session Live: संसद के बाहर विपक्ष का प्रदर्शन आज

संसद मानसून सत्र लाइव अपडेट: संसद के मानसून सत्र के बीच आज विपक्षी INDIA गठबंधन मकर द्वार पर प्रदर्शन करेगा. विपक्ष का कहना है कि NEET-UG पेपर लीक, छात्रों के आंदोलन पर पुलिस कार्रवाई और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान की जवाबदेही जैसे मुद्दों पर सरकार को जवाब देना होगा. प्रदर्शन में कई विपक्षी दलों के सांसद शामिल हो सकते हैं.

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||