नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म ‘रामायण’ को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने इस भारतीय महाकाव्य को ग्लोबल पहचान दिलाने के लिए बड़ा दांव खेला है. भारत से पहले फिल्म का धमाकेदार ट्रेलर अमेरिका के प्रतिष्ठित सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में लॉन्च किया जाएगा. इसी ग्रैंड प्रीमियर के लिए रणबीर कपूर और यश अमेरिका रवाना हो चुके हैं. भारत में ट्रेलर 24 जुलाई को रिलीज होगा.
24 जुलाई को भारत में रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर.
नई दिल्ली. रणबीर कपूर की मच अवेटेड फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर का इंतजार अब खत्म होने वाला है. इसका आधिकारिक ट्रेलर 24 जुलाई को दुनिया भर में रिलीज किया जाएगा, लेकिन इससे पहले मेकर्स इसे अमेरिका के ‘सैन डिएगो कॉमिक-कॉन’ में लॉन्च करने जा रहे हैं. इसी सिलसिले में बुधवार को रणबीर कपूर और यश मुंबई एयरपोर्ट पर एक साथ अमेरिका रवाना होते हुए स्पॉट किए गए.
ईटाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, सैन डिएगो कॉमिक-कॉन में ‘रामायण’ का स्पेशल पैनल गुरुवार (23 जुलाई) को दोपहर 3:15 बजे 4,800 सीटों वाले भव्य बॉलरूम 20 में आयोजित किया जाएगा. एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट कोय जांद्रेउ द्वारा होस्ट किए जाने वाले इस खास सेशन में रणबीर कपूर और यश के साथ-साथ निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नामित मल्होत्रा भी शामिल होंगे.
‘रामायण’ फिल्म के विजन पर होगी बात
इस स्पेशल प्रेजेंटेशन के दौरान मेकर्स फिल्म के विजन, इसके भव्य निर्माण, किरदारों की तैयारी और इस प्राचीन भारतीय महाकाव्य को वैश्विक दर्शकों के लिए ढालने के अनुभव पर खुलकर बात करेंगे. रिपोर्ट्स के मुताबिक, कॉमिक-कॉन के इस पैनल में दर्शकों को फिल्म की कुछ एक्सक्लूसिव फुटेज दिखाई जाएगी, जिसके तुरंत बाद आधिकारिक ट्रेलर का ग्रैंड प्रीमियर होगा.
भारत में कब रिलीज होगा ‘रामायण’ का ट्रेलर?
Ramayana Trailer has been scheduled at
10 Am IST by PVR Pictures on their official Handle on 24th July.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



