Image Slider

Last Updated:

Bandhan Bank Share Price : बंधन बैंक ने पिछले दिनों जब अपना जून तिमाही का रिजल्ट बताया तो निवेशकों को उम्मीद थी कि इसके शेयरों में रैली आएगी. लेकिन, बैंक प्रबंधन ने भविष्य मुनाफा घटने की बात क्या कह दी, बाजार का पूरा मूड ही बिगड़ गया. 22 जुलाई को देखते ही देखते बैंक के शेयर 17 फीसदी टूट गए.

ये क्या चक्कर है भाई? 35 फीसदी मुनाफा फिर भी 17% टूट गए बंधन बैंक के शेयरZoom

बंधन बैंक ने भविष्य में मुनाफा कम होने का अनुमान लगाया है.

नई दिल्ली. अमूमन ऐसा माना जाता है कि जब किसी कंपनी का तिमाही रिजल्ट और उसका कारोबार अच्छा जाता है तो उसके शेयरों में भी तेजी दिखाई देती है. जैसा कि 22 जुलाई को महिंद्रा फाइनेंस के शेयरों में दिखा. लेकिन, प्राइवेट सेक्टर के बंधन बैंक का शेयर बाजार में प्रदर्शन ठीक इसका उल्टा रहा है. बंधन बैंक का जून तिमाही का रिजल्ट तो बहुत अच्छा गया, लेकिन उसके शेयरों में भारी गिरावट दिख रही है. इतना ही नहीं, भविष्य के लिए भी ब्रोकरेज ने इन शेयरों का प्राइस कम कर दिया है. आखिर इस उल्टी गंगा के पीछे का कारण क्या है और निवेशकों को यह शेयर खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए.

सबसे पहले आपको बता दें कि चालू वित्तवर्ष की पहली तिमाही यानी अप्रैल-जून में बंधन बैंक का शुद्ध मुनाफा करीब 35 फीसदी बढ़कर 501 करोड़ रुपये से भी ज्यादा पहुंच गया. तिमाही रिजल्ट देखकर माना जा रहा था कि इसके शेयरों का भी दमदार प्रदर्शन होगा, लेकिन बंधन बैंक के शीर्ष प्रबंधन ने कुछ ऐसा बोल दिया जिससे निवेशेकों का सारा भरोसा खत्म हो गया. 22 जुलाई बुधवार को बैंक के शेयरों में 17 फीसदी तक गिरावट दिखी. बैंक ने अपने रिजल्ट में ब्याज से कमाई भी 6 फीसदी बढ़कर 2,920 करोड़ रुपये पहुंचने का आंकड़ा दिखाया था. बावजूद इसके शेयर बाजार में उस पर दबाव दिखा.

क्यों आई शेयरों में गिरावट
तिमाही रिजल्ट के दमदार आंकड़े आने के बावजूद बैंक के प्रबंधन ने भविष्य के मुनाफे के अनुमान को कम कर दिया. पहले यह अनुमान 1.8 फीसदी के आसपास था, जिसे घटाकर 1.4 फीसदी कर दिया. इस कटौती ने निवेशकों के सेंटिमेंट पर गलत असर डाला और उन्हें भविष्य में इसके शेयरों पर दबाव बढ़ने का डर सताने लगा. यही वजह रही कि जैसे ही 22 जुलाई को ट्रेडिंग शुरू हुई, निवेशकों ने मुनाफावसूली शुरू कर दी. देखते ही देखते बैंक के शेयर 17 फीसदी गिरकर 173 रुपये के भाव पर आ गए.

कैसा रहा है शेयरों का प्रदर्शन
बंधन बैंक के शेयरों पर पिछले 3 साल से दबाव दिख रहा है. इस दौरान कुल रिटर्न शून्य से 20 फीसदी नीचे दिखा है, जबकि एक साल में 4 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दिख रही है. हालांकि, सालाना आधार पर इसमें करीब 19 फीसदी की तेजी दिख रही है लेकिन बीते तीन महीने में बैंक के शेयर 2 फीसदी तो एक महीने में 17 फीसदी के आसपास टूट चुके हैं. पिछले एक सप्ताह में ही 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है, जिसमें से 17 फीसदी तो 22 जुलाई को ही टूटा है.

क्या है इस शेयर का भविष्य
बंधन बैंक के शेयरों में अभी भले ही दबाव दिख रहा है, लेकिन 26 ब्रोकरेज हाउस में से 15 ने इसे खरीदने की सलाह दी है. एक समय इसके शेयरों का आल टाइम हाई 742 रुपये के आसपास पहुंच गया था, जो अभी 174 रुपये दिख रहा है. 25 में से 7 ब्रोकरेज हाउस ने होल्ड रखने को कहा है तो 4 ने इसे बेचने की सलाह दी है. मोतीलाल ओसवाल ने साल 2027 में बैंक की कमाई 14 फीसदी तो 2028 में 6 फीसदी कम रहने का अनुमान जताया है और शेयरों का टार्गेट प्राइस 225 रुपये कर दिया है. जेपी मॉर्गन ने शेयरों का प्राइस 175 तो नोमुना ने 190 रुपये रहने का अनुमान लगाया है. हालांकि, सीएलएसए ने इसका शेयर प्राइस बढ़ाकर 235 रुपये कर दिया है और उसे आगे कमाई बढ़ने की उम्मीद है.

About the Author

authorimg

Pramod Kumar Tiwari

प्रमोद कुमार तिवारी को शेयर बाजार, इन्‍वेस्‍टमेंट टिप्‍स, टैक्‍स और पर्सनल फाइनेंस कवर करना पसंद है. जटिल विषयों को बड़ी सहजता से समझाते हैं. अखबारों में पर्सनल फाइनेंस पर दर्जनों कॉलम भी लिख चुके हैं. पत्रकारि…और पढ़ें

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||