बंगाल विधानसभा का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में जो दिख रहा है. उसे देखकर आप हैरान हो जाएंगे. आखिर स्पीकर को ऐसा फैसला क्यों लेना पड़ा और इसके बाद क्या हुआ? पूरी कहानी जानिए.
बंगाल विधानसभा में मार्शलों द्वारा टीएमसी विधायक कुनाल घोष को हाथ-पैर पकड़कर सदन से बाहर ले जाते हुए वायरल वीडियो.
बवाल की शुरुआत कैसे हुई? सदन में भिड़े दो टीएमसी खेमे
मीडिया में छपी खबर के मुताबिक, पश्चिम बंगाल विधानसभा में गृह विभाग के बजट पर चर्चा चल रही थी. सदन में उस वक्त अजीबोगरीब माहौल बन गया जब कालीघाट तृणमूल गुट का आरोप लगाया कि कि उनके वक्ताओं को बोलने का मौका नहीं दिया जा रहा है. उनका कहना था कि उनकी सूची से नाम जानबूझकर काटे जा रहे हैं. इसी खुन्नस के चलते सदन का माहौल अचानक गर्म हो गया और दोनों गुटों के विधायक आमने-सामने आ गए. स्थिति तब और बिगड़ गई जब ऋतब्रत गुट के विधायक अखरूज्जमान ने जैसे ही बोलना शुरू किया ममता गुट के विधायक कुणाल घोष अपनी सीट छोड़कर सीधे उनके सामने जा पहुंचे. कुणाल ने अचानक अपने तेवर दिखाते हुए उनसे तीखे सवाल किए और कहा कि उन्होंने उनके नाम क्यों काटे. बात इतनी बढ़ गई कि दोनों नेताओं के बीच हाथापाई की नौबत आ गई. आसपास मौजूद अन्य विधायकों ने तुरंत बीच में आकर किसी तरह मामले को शांत कराने की कोशिश की.
स्पीकर ने दी थी कुणाल घोष को आखिरी चेतावनी
सदन में शोर-शराबा बढ़ता गया. स्पीकर रथिंद्र बसु ने कई बार कुणाल घोष से अपनी सीट पर लौटने को कहा. उन्होंने साफ चेतावनी दी कि अगर वह नहीं माने तो उन्हें सदन से बाहर कर दिया जाएगा. लेकिन कुणाल घोष शांत नहीं हुए. इसके बाद स्पीकर ने विधानसभा के मार्शलों को कार्रवाई का आदेश दे दिया.
कुणाल घोष को सदन से बाहर करने का वीडियो
High drama inside Bengal assembly
— Indrajit Kundu | ইন্দ্রজিৎ (@iindrojit) July 22, 2026
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



