पोक्सो केस में गिरफ्तार रोहित चंदेल को ‘सैराब’ शो से हटाया गया है. आशय मिश्रा ने उन्हें रिप्लेस किया, शूटिंग भी शुरू कर दी है. आशय के अलावा भी मेकर्स ने कुछ एक्टर पर विचार किया था. चलिए बताते हैं लेटेस्ट अपडेट.
गॉसिप्स टीवी की एक रिपोर्ट के मुताबिक, मेकर्स ने पॉक्सो एक्ट के तहत अरेस्ट हुए रोहित चंदेल के लिए नया चेहरा मिल गया है. पहले माना जा रहा था कि मेकर्स एक्टर की बेल का इंतजार कर रहे हैं. लेकिन कोर्ट से कई बार जमानत अर्जी खारिज हो जाने के बाद मेकर्स ने ये कदम उठाया.
आशय मिश्रा बने लीड
रोहित चंदेल लगातार विवादों में घिरते जा रहे थे. ऐसे में सैराब के लिए मेकर्स ने आशय मिश्रा को फाइनल कर लिया है. आशय पहले भी इसी प्रोडक्शन हाउस के साथ दुर्गा और बिंदी सीरियल में काम कर चुके थे.
इस एक्टर पर चल रहा था विचार
इससे पहले एक्टर सागर पारेख के नाम पर भी चर्चा चल रही थी. इंडिया फोरम्स के साथ बातचीत में एक्टर ने ये कंफर्म किया था कि सैराब के लिए मेकर्स ने उन्हें संपर्क किया था लेकिन नतीजा निकल नहीं पाया था.
रोहित चंदेल का केस
28 साल के रोहित चंदेल को 10 जुलाई को पंत नगर पुलिस ने उनके घर से गिरफ्तार किया था. पोक्सो कोर्ट ने एक्टर को पुलिस कस्टडी में भेज दिया था. एफआईआर के मुताबिक, एक्टर पर आरोप है कि नाबालिग लड़की को मना करने के बाद भी जबरदस्ती उसे पर्सनल नंबर और दूसरे नंबर से कॉल किया. 5 जुलाई को एक्टर ने कथित तौर पर लड़की को सोसाइटी के पास रोका और उसका पीछा किया. दावा ये भी किया गया कि लड़की से एक्टर की बहस हुई और गाली भी.
About the Author
वर्षा पिछले 9 सालों से डिजिटल मीडिया की दुनिया में सक्रिय हैं. वह वर्तमान में News18 हिंदी में सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं। बॉलीवुड की चमक-दमक से लेकर ओटीटी की नई दुनिया और टीवी इंडस्ट्री की हलचल तक, …
और पढ़ें
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||


