Image Slider

 

90 के दशक के उस जादुई और मासूम प्यार का अहसास एक बार फिर लौट आया है. फिल्म ‘भाई तेरा स्टार है’ का रोमांटिक गाना ‘आंखों से तुमने 2.0’ रिलीज हो चुका है. 90s के सदाबहार आइकॉनिक क्लॉसिक से प्रेरित यह नया वर्जन पुराने दिनों की सुनहरी यादों को आधुनिक धुनों के साथ बेहद खूबसूरती से पिरोया है. इस सुहावने मानसून के मौसम में प्यार की मिठास घोलने आ रहे इस गाने में राघव और निहारिका की खूबसूरत केमिस्ट्री देखने को मिल रही है. गाने को नए और पुराने संगीत के संगम के साथ पिरोया है गायक देव नेगी, पलक मुच्छल और 90 के दशक की स्वर-जोड़ी कुमार सानू व अलका याग्निक ने. मोहसिन शेख द्वारा लिखे गए दिल छू लेने वाले बोलों के साथ, यह गाना नॉस्टेल्जिया और रोमांस का एक बेहतरीन नजराना है.

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||