रूहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी और उनके जुड़वां बच्चों से मुलाकात की. रूहानिका ने दिव्यांका के बच्चों को गोद में खिलाया और प्यारी प्यारी तस्वीरें शेयर की. साथ ही एक इमोशनल पोस्ट भी किया.
टीवी इंडस्ट्री में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत करने वाली रूहानिका धवन ने हाल ही में अपनी ऑनस्क्रीन मम्मी (दिव्यांका त्रिपाठी) के साथ मुलाकात की. इसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने मंगलवार को शेयर की.
फैंस के लिए भी ये मौका किसी भावुक पल से कम नहीं था. जब रूहानिका अपनी ऑनस्क्रीन मां के जुड़वा बच्चों को गोद में खिलखिलाती नजर आईं. दरअसल रूहानिका ने अपने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें उनके अलावा दिव्याांका त्रिपाठी, पति विवेक दहिया और उनके जुड़वां बच्चे भी नजर आ रहे हैं.
रूही ने तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “कभी मैं उनकी छोटी बेटी का किरदार निभाती थी और आज इशिमा के बच्चों को गोद में उठा रही हूं…सच में, जिंदगी ने पूरा एक खूबसूरत चक्कर पूरा कर लिया है. अब तो मैं यह कह सकती हूं कि वह तीन बच्चों की खुशकिस्मत मां बन गई हैं और इन जुड़वां बच्चों को इससे बेहतर और प्यारे माता-पिता नहीं मिल सकते थे.”
Add News18 as
Preferred Source on Google
एक्ट्रेस रूहानिका धवन द्वारा शेयर की गई तस्वीर हर किसी को पसंद आ रही है. ये है मोहब्बतें के कलाकारों समेत कई सेलेब्स ने पसंद करने के साथ कमेंट सेक्शन में रिएक्शन दिया. दिव्यांका त्रिपाठी ने कमेंट सेक्शन में लिखा, “रूह, तुमने ही मुझे मां बनना सिखाया था. अब ये नन्हे बच्चे अपनी रूह दीदी से बहुत कुछ सीखेंगे.”
टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में रूहानिका धवन ने दिव्यांका त्रिपाठी की बेटी का किरदार निभाया था, जिसे दर्शकों ने बहुत पसंद किया. यह रिश्ता पर्दे के बाहर भी कायम है. शो के खत्म होने के सालों बाद भी दोनों एक-दूसरे के संपर्क में हैं.
रूहानिका दिव्यांका को अपनी मेंटर मानती हैं और उन्हें ‘इशिमा’ (ये है मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी द्वारा निभाया गया किरदार) कहकर बुलाती हैं.
शो में दिव्यांका त्रिपाठी दहिया, करण पटेल, रूहानिका धवन और अदिति भाटिया ने काम किया था. कहानी शुरू में मंजू कपूर के 2011 के नॉवेल कस्टडी पर आधारित थी और ये है मोहब्बतें बाद के एपिसोड में कस्टडी की कहानी से आगे बढ़ती है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



