‘न सुर मिल रहे न ताल’, फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी में परफॉर्म कर ट्रोल हुए
Image Slider
Last Updated:
फरहान अख्तर और शिबानी दांडेकर शादी में परफॉर्मेंस के लिए ट्रोल हुए. यूजर्स ने उनकी परफॉर्मेंस को ‘बेमेल’ बताया. वहीं कुछ लोगों ने फरहान अख्तर का मजाक उड़ाया. चलिए दिखाते हैं वीडियो.
गीतकार जावेद अख्तर के बेटे और फिल्ममेकर जावेद अख्तर को ऑनलाइन ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा. सिर्फ उन्हें ही नहीं, बल्कि उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर भी ट्रोल हुईं. दोनों का एक वीडियो वायरल हुआ. जिसमें दोनों शादी-ब्याह में परफॉर्म करते नजर आए. दोनों ने फरहान के कुछ पॉपुलर गाने गाए, लेकिन कई सोशल मीडिया यूजर्स को लगा कि उनकी परफॉर्मेंस में तालमेल की कमी थी और उन्हें “बेमेल” बताया.
Reddit पर दोनों का एक वीडियो सामने आया. जिसमें फरहान अख्तर काले सूट बूट में नजर आए. वहीं शिबानी ने गोल्डन गाउन की चमकदार ड्रेस पहनी. पहले फरहान गुनगुनाते दिखते हैं फिर शिबानी भी उन्हें जॉइन करती हैं.
फरहान अख्तर हुए ट्रोल पहले फरहान अख्तर 2008 में आई फिल्म ‘रॉक ऑन’ का गाना गाते हैं. फिर उनकी पत्नी शिबानी दांडेकर उन्हें जॉइन करती हैं. वह साल 2015 में रिलीज हुई फिल्म दिल धड़कने दो का गाना गाती हैं. दोनों लाइव परफॉर्म करते हैं. कुछ ने कहा दोनों का तालमेल ठीक नहीं तो कुछ ने कहा कि ये परफॉर्मेंस बहुत अजीब लग रहा.