नई दिल्ली. फिल्म ‘अंजाना अंजानी’ (2010) का गाना ‘तू ना जाने आसपास है खुदा’ बॉलीवुड के सबसे खूबसूरत और प्रेरणादायक गीतों में से एक है. इस गाने को विशाल-शेखर की जोड़ी ने कंपोज किया था और इसे राहत फतेह अली खान ने अपनी सूफियाना और मखमली आवाज से सजाया है. गाने के गहरे और अर्थपूर्ण बोल कुमार ने लिखे हैं, जो सीधे दिल को छूते हैं. फिल्म में यह गाना रणबीर कपूर और प्रियंका चोपड़ा पर फिल्माया गया है. कहानी के उस मोड़ पर यह गीत आता है जब दोनों किरदार जिंदगी से निराश होकर टूटने लगते हैं. ऐसे में यह गाना बैकग्राउंड में चलता है और एक थेरेपी की तरह काम करता है. यह गीत इंसान को यह भरोसा दिलाता है कि चाहे परिस्थितियां कितनी भी कठिन क्यों न हों, ईश्वर हमेशा हमारे साथ है.
- व्हाट्स एप के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- टेलीग्राम के माध्यम से हमारी खबरें प्राप्त करने के लिए यहाँ क्लिक करें।
- हमें फ़ेसबुक पर फॉलो करें।
- हमें ट्विटर पर फॉलो करें।
———-
🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।
Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||



