Image Slider


अमेरिका-भारत ट्रेड डील के विरोध में पंजाब के किसानों ने आज दिल्ली कूच का ऐलान किया है। इसके लिए शंभू बॉर्डर पर भारी संख्या में पंजाब के किसान इकट्‌ठे हुए हैं। इसे देखते हुए हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर बंद कर दिया है। बॉर्डर पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। बैरिकेड्स लगाने के साथ जेसीबी मशीनें भी तैनात की गई हैं, ताकि किसानों को आगे बढ़ने से रोका जा सके। अंबाला पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी करते हुए यात्रियों से वैकल्पिक मार्ग अपनाने की अपील की है। दिल्ली से अंबाला होते हुए पंजाब जाने वाले वाहन अंबाला छावनी, लालड़ू, डेरा बस्सी और जीरकपुर मार्ग का उपयोग कर सकते हैं। वहीं पंजाब से अंबाला होकर दिल्ली जाने वाले वाहन राजपुरा, लालड़ू, डेरा बस्सी, जीरकपुर या अंबाला छावनी के वैकल्पिक रास्तों से यात्रा कर सकते हैं। पुलिस ने लोगों से निर्देशों का पालन करने और किसी भी आपात स्थिति में डायल 112 पर संपर्क करने की अपील की है। शंभू बॉर्डर पर पहुंचे किसानों की PHOTOS… अंबाला पुलिस की ट्रैफिक एडवाइजरी…

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||