Image Slider

कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के चलो संसद मार्च और संसद के मानसून सत्र शुरू होने पर जारी दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने रविवार को ही एडवाइजरी जारी की थी। इसके बावजूद सोमवार सुबह 10 बजते-बजते राष्ट्रीय राजधानी थम सी गई। पूरी दिल्ली खासकर नई दिल्ली, मध्य दिल्ली और इनसे जुड़े मार्गों पर जाम ही जाम था। वाहनों की लंबी कतारें थीं। दिल्ली के बॉर्डर और नई दिल्ली में प्रवेश करने वाले रास्तों में वाहनों की लाइनें कई किलोमीटर तक थीं। कई मार्ग सोमवार शाम तक बंद रहे।


दिल्ली में सोमवार सुबह से राजधानी की सीमा पर जाम लगना शुरू हो गया था। प्रदर्शनकारियों को दिल्ली में घुसने से रोकने के लिए एनएच-24, डीएनडी, बदरपुर बॉर्डर, आईएसबी और पंचकुईया रोड पर बैरीकेड लगा दिए गए थे। चेकिंग के बाद ही वाहनों को अंदर जाने दिया जा रहा था। इससे दिल्ली की सीमाओं पर वाहनों की लंबी लाइनें लगती चली गईं। ऐसे ही हालात नई दिल्ली क्षेत्र में प्रवेश करने वाले मार्गों पर भी थे। हालांकि पुलिस ने कई मार्गों से बचने और नहीं आने की सलाह दी थी, मगर बंद किसी भी मार्ग को नहीं किया था। इस कारण जाम लंबा होता चला गया। अशोक रोड को भी बंद नहीं किया गया था। ऐसे में अशोक रोड पर दोनों तरफ वाहनों की दो किमी तक वाहनों की लंबी लाइनें लग गई थी। 

———-

🔸 स्थानीय सूचनाओं के लिए यहाँ क्लिक कर हमारा यह व्हाट्सएप चैनल जॉइन करें।

 

Disclaimer: This story is auto-aggregated by a computer program and has not been created or edited by Ghaziabad365 || मूल प्रकाशक ||